मिडिल ईस्ट में बने युद्ध के हालात से डर रहे भोपाल के ट्यूरिस्ट, कैंसिल करवा रहे टूर पैकेज

Updated on 14-04-2026 11:28 AM

भोपाल। मिडिल ईस्ट में बने युद्ध जैसे हालात का असर अब भोपाल के पर्यटन और एयर कनेक्टिविटी पर साफ नजर आने लगा है। दुबई-शारजाह जैसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए यात्रा करने वाले लोग अब अपने टूर पैकेज निरस्त करवा रहे हैं।

इसका सीधा असर एयरलाइंस कंपनियों के फैसलों पर पड़ा है, जो मौजूदा अस्थिर माहौल में नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने से बच रही हैं। यही वजह है कि राजा भोज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर टलती नजर आ रही है।

दो साल से इंतजार, सुविधाएं तैयार पर उड़ान नहीं

राजा भोज एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए जरूरी सभी बुनियादी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमिग्रेशन काउंटर, ई-गेट और मनी एक्सचेंज जैसी सुविधाएं भी शुरू हो चुकी हैं। भारत सरकार ने एयरपोर्ट को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा भी दे दिया है, लेकिन इसके बावजूद एक भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान अब तक शुरू नहीं हो सकी है।

एयरलाइंस कंपनियां नहीं ले रहीं जोखिम

समर शेड्यूल में किसी भी एयरलाइंस कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय रूट पर स्लॉट नहीं लिया। यहां तक कि इंदौर से दुबई-शारजाह के लिए संचालित उड़ान भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। भोपाल को इस रूट से जोड़ने का प्रस्ताव भी सहमति के अभाव में अधर में लटक गया।

यात्रियों में डर, पर्यटन पर असर

युद्ध की आशंका के चलते पर्यटकों में असुरक्षा का माहौल है। ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग अपने विदेश यात्रा प्लान कैंसल करवा रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

इस साल शुरू हो सकती है उड़ान

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने के प्रयास लगातार जारी हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक, हालात सामान्य होने पर इस वर्ष समर सीजन के बीच में एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.