ककोलत की मनोरम वादियों का फिर से लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन

Updated on 03-08-2024 01:06 PM
नवादाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ककोलत जलप्रपात का उद्घाटन किया जाएगा। तीन साल बाद इसे पुनः पर्यटकों के लिए खोला गया है। यहाँ कैफेटेरिया, चेंजिंग रूम, पार्किंग और प्राथमिक उपचार जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य झरने के कुंड का भी विकास किया गया है।ककोलत जलप्रपात लगभग तीन साल से बंद रहा। यह पर्यटन स्थल नए सिरे से बनकर तैयार है। दो साल पहले नीतीश कुमार ने ककोलत का दौरा किया था और इसे नए सिरे से बनाने का वादा किया था। अब यह वादा पूरा होने जा रहा है।


ककोलत जलप्रपात आने वाले पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं


ककोलत जलप्रपात पर्यटकों के लिए पहले से बेहतर सुविधाओं से लैस होगा। यहाँ आने वालों को कैफेटेरिया, चेंजिंग रूम, अमानती घर, पार्किंग, पेयजल, प्राथमिक उपचार, महिला-पुरुष शौचालय, पर्यटक सूचना केंद्र, प्राकृतिक कुंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्य झरने के कुंड को भी आकर्षक बनाया गया है। यहां आकर्षक रेलिंग, सुंदर सीढ़ियाँ, सेल्फी पॉइंट और आकर्षक मुख्य द्वार बनाए गए हैं।

नीतीश कुमार ने पिछले दौरे में दिलाया था भरोसा


नीतीश कुमार ने अपने पिछले दौरे पर कहा था कि ककोलत को नए सिरे से बनाया जाएगा और पर्यटकों को अबतक की सबसे अच्छी सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। ककोलत जलप्रपात के खुलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


पार्किंग की होगी व्यवस्था


वाहन पार्किंग की सुविधा होगी. महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए कमरे की व्यवस्था होगी। पर्यटक प्रदूषण मुक्त वातावरण में मुख्य द्वार नेचर सफारी का आनंद ले सकेंगे। ककोलत में प्रवेश के लिए 10 टिकट काउंटर बनाये गये हैं। प्रवेश शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है। दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क 20 रुपये, तीन पहिया वाहनों के लिए 30 रुपये, चारपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये और बसों व भारी वाहनों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.