उदयपुर में हेरिटेज ट्रेन से पर्यटकों को दिखेंगे दिलकश नजारे, जानिए शेड्यूल और खूबियां

Updated on 24-06-2023 08:48 PM
उदयपुर: राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर से पर्यटन (Udaipur Tourism News) को लेकर बड़ी सुखद खबर है। यहां रेलवे विभाग हेरिटेज ट्रेन (Udaipur heritage Train) शुरू करने जा रहा है। जो राजसमंद के कामलीघाट से फुलाद के बीच बने नैरोगेज ट्रैक पर चलेगी। इसके लिए विभाग ने सफल ट्रायल भी कर लिया है। नैरोगेज पर चलने वाली यह हेरिटेज ट्रेन राजस्थान की पहेली गाड़ी होगी बताई जा रही है। लेकसिटी में इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन होने के बाद उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र में काफी विकास होगा। इसको लेकर पर्यटकों में भी काफी अच्छा रुझान देखने को मिलेगा।


उदयपुर में पर्यटन को लगेंगे विकास के पंख

इस हेरिटेज ट्रेन के चलने से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इसके चलते राज्य और गुजरात से आने पर्यटकों को प्रकृति के मनोरम नजारों को देखने का मौका मिलेगा। उदयपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कवायद जारी है। इससे पहले भी उदयपुर में इसी तरह गुलाब बाग की सैर के लिए महाराणा प्रताप एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। जिसमें 19 किलोमीटर के लंबे ट्रैक पर बड़े और बच्चों को ट्रेन के माध्यम से जंगल के दिलकश नजारे देखने को मिल रहे हैं।


पर्यटकों की इच्छा के अनुसार चलेगी हेरिटेज ट्रेन

हेरिटेज ट्रेन के जरिए पर्यटकों को मनोरम नजारे देखने को मिलेंगे। ट्रेन के लिए 25 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया गया है। जुलाई महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हेरिटेज ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन अधिकतम 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इस दौरान ट्रेन में बैठने वाले पर्यटक आकर्षक नजारों को देखने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार ट्रेन की गति धीमी और तेज कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक इच्छा के अनुसार ट्रेन रुकवा भी सकेंगे। राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आरटीडीसी इसकी मार्केटिंग का काम करेगा।


हेरिटेज ट्रेन को दिया गया है आकर्षक रूप

हेरिटेज ट्रेन के संचालन का जिम्मा अजमेर रेलवे मंडल का रहेगा। इस दौरान कामलीघाट से फुलाद तक के सफर में पर्यटकों को प्राकृतिक और मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। इनमें हेरिटेज घाट, कई खड़ी, ढलाने, तीखे मोड, सुरंगे आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस दौरान ट्रेन में राजस्थानी चित्रकारी की गई। इसके अलावा डीजल को स्ट्रीम का लुक भी दिया गया है।

इस ट्रेन में 60 यात्री सफर कर कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन की सभी रोलिंग चेयर हैं। इस ट्रेन के दूसरे कोच में जेनरेटर और पैंट्री कार भी साथ में है। फिलहाल इस ट्रेन में पर्यटकों के किराये का निर्धारण नहीं हो पाया है। ट्रेन के संचालन के लिए अजमेर रेलवे मंडल ने तीन कंपनियों से 8 महीने के लिए अनुबंध मांगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.