सलैया रेलवे स्टेशन पर ट्रैक से मिट्टी बही, बीना-कटनी रूट पर ट्रेनें प्रभावित

Updated on 29-06-2023 06:35 PM
दमोह। कटनी- बीना रेलखंड के सलैया स्टेशन से दो किमी. दूर रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंस जाने से ट्रैक से आवागमन बाधित रहा। सुधार कार्य के बाद सुरक्षा को देखते हुए धीमी गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण सलैया रेलवे स्टेशन से दो किमी. पहले डाली गई तीसरी लाइन की मिट्टी का कटाव हो गया और उसके चलते डाउन ट्रैक की मिट्टी भी कट गई। सुबह पटरियों कर्मचारियों ने मिट्टी धंसी देखकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को छोटे स्टेशनों में रोका गया और उसके बाद दमोह व कटनी से पहुंची टीमों ने सुधार कार्य शुरू कराया।

सलैया के पास अत्याधिक बारिश होने के कारण ट्रेन की पटरी मिट्टी में धंसी
मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए मलबा डालकर उसमे बोरियां रखी गई। इस बीच कटनी से रेलवे के अधिकारियों के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेनों को रोक रोककर निकाला गया। सुधार कार्य के बाद ट्रेनों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान सिंगरौली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, दयोदय एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस देरी से चल रही हैं।

कटनी बीना मेमू को जरुआ खेड़ा स्टेशन से पहले समाप्त कर दिया गया तो कामायनी एक्सप्रेस को बीना से सीधे नैनी स्टेशन चलाया गया है। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक आशीष रावलानी ने बताया कि प्रारंभिक सुधार कर ट्रेनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। बाकी कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कटनी रेलवे सेक्शन का क्षेत्र नही है लेकिन जिले से भी टीम मौके पर भेजी गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.