व्यापारी भयमुक्त व्यापार करें, अनुचित परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated on 27-09-2022 05:12 PM
शासन का काम भयमुक्त वातावरण बनाना है। आपके साथ हम खड़े हैं। भिलाई के कुछ व्यापारियों ने मेरे पास एक थाने के अधिकारियों पर अनुचित दबाव डालने की शिकायत की। मैंने जांच कराई और आरोप सही पाए जाने पर अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अग्रसेन जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज आपके साथ सुखदुख साझा करने आया हूँ।

अग्रसेन महाराज के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे व्यापार और निर्माण पर जोर देते थे। कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडवों के भंडार की देखरेख का जिम्मा आपके पूर्वजों का था। गांधी जी भी आपके समाज से थे, उन्होंने पूरा जीवन सत्य और अहिंसा से बिताया। आप निर्भय व्यापार करें। आपको सत्य मार्ग में विचलित करने के लिए कोई भी आगे आएगा तो उस पर कार्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पास व्यापारिक समुदाय के लोग आए। उन्होंने पूछा कि सभी वर्गों के लिए कुछ किया। हमारे लिए आपका योगदान क्या है। मैंने कहा कि गांव में किसान के पास पैसा आता है तो यह बाजार में आता है। किसान खेत में निवेश करता है तो बाजार में आता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय समय पर किसानों को मिलने वाली किश्त बाजार में आती है और अन्ततः आप भी समृद्ध होते हैं।

दीपावली को देखते हुए हमने निश्चय किया कि 15 अक्टूबर को हम किश्त दे देंगे ताकि किसानों की भी दीवाली अच्छी हो और व्यापारियों की भी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि आप भी बनिया ही हो। गोबर को भी काम की चीज बना दिया और उससे भी पैसा बाजार में आ गया।
कोरोना काल में अग्रवाल समाज द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य से समाज के बड़े वर्ग को लाभ पहुंचा।

अपने संबोधन में विधायक श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि  भिलाई में समाज सेवा में अग्रवाल समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। मैंने अग्रवाल समाज से समन्वय सीखा है।

इस मौके पर अपने संबोधन में महापौर श्री नीरज पाल ने कहा कि कोविड काल में अग्रवाल समाज ने जिस तरह से भिलाई शहर में सेवा की, वो प्रशंसनीय है।
इस मौके पर विधायक श्री अरुण वोरा, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे,  अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष श्रीमती नीता लोधी एवं समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.