ट्रैफिक पुलिस ने सूची की तैयार, 3 से अधिक बार किया ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

Updated on 16-02-2023 06:08 PM

जबलपुर में शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, दमोह नाका और कटंगा सहित 20 से अधिक चौराहों में ट्रैफिक नियमों को कंट्रोल करने के लिए कैमरे लगाए हुए है। यहां से ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वालों को देखकर उनके खिलाफ ई-चालान किया जाता है। जबलपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 14 हजार लोगों की सूची तैयार की है जो ट्रैफिक रुल्स का उल्लंघन करते पकड़े गए और उन्होंने ई-चालान भी नहीं जमा किए ऐसे में अब ट्रैफिक पुलिस इनके ड्राईविंग लायसेंस रद्द करवाने की तैयारी कर रही है।

दरअसल जबलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी का आईटीएमएस यानी इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है जिसके जरिए शहर के 21 चुनिंदा जगहों पर आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वाले लोग इन कैमरों में लगातार ट्रैप भी होते हैं। ऐसे लोगों के पतों पर लगातार चालान भेजे जाते हैं लेकिन 14 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने ई-चालान भरने के जहमत भी नहीं उठाई, 3 या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान ना भरने वालों के ड्राईविंग लायसेंस अब रद्द करने की कार्यवाई की जा रही है।

लापरवाह वाहन चालकों से जुर्माना ना वसूल पाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों का अलग ही तर्क है, उनका कहना है कि नाम-पता गलत होने के कारण चालान संबंधितो तक नहीं पहुंच पाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेनडे ने बताया कि चालान वाहन चालकों के घर भेजने पर पता चलता है कि उनका यह पता गलत है, वहीं कई वाहन चालक ऐसे होते हैं जो कि किराए के मकान में रहते हैं, वही कुछ ऐसे है जिनके घर ई चालान जब भेजा जाता है तो पता चलता है कि वाहन मालिक किराए के मकान में रहता था अब खाली कर दिया है। वहीं कई वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर बदल दिए जाने से भी ई- चालान उनके घर तक पहुंचाने में समस्या आ रही है, लिहाजा अब ऐसे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस ही निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।

जबलपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जनवरी 2019 में करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से आईटीएमएस शुरू किया गया था। अभी तक 4 लाख वाहन चालकों को भेजें गए है जिसमें कि करीब 1 लाख 30 हजार लोगों ने ई-चालान भरा है, शासन को अभी तक आईटीएमएस से 4 करोड़ रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया है। वही अब 14 हजार ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया है जिन्होंने कि 3 से अधिक बार ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है, इसलिए अब इनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी विभाग के द्वारा की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.