भोपाल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नौसेना के दो जवानों की मौत... कोच्चि नेवल बेस में थे पदस्थ

Updated on 10-11-2025 12:12 PM
भोपाल। शहर के भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर मुबारकपुर टोल के पास एक भीषण सड़क हादसे में नौसेना के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों जवान वाटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पिछले तीन महीने से भोपाल में थे। आज यानी सोमवार को दोनों के शव दिल्ली पहुंचेंगे, इसके बाद केरल में उनके घरों पर भेजा जाएगा।

पुलिस ने क्या कहा

परवलिया थाना प्रभारी रोहित नागर के अनुसार विष्णु आर्य रघुनाथ (27) और आनंद कृष्णन (18) केरल के अलपुझा जिले के रहने वाले थे। दोनों नौसेना में कार्यरत थे और वर्तमान में कोच्चि के नेवल बेस में पदस्थ थे। करीब तीन महीने पहले वे वाटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने भोपाल आए थे। वे यहां श्यामला हिल्स इलाके के अंसल अपार्टमेंट में रहते थे।

ढाबे पर खाना खाने आए थे

शनिवार रात को दोनों दोस्तों के साथ भोपाल-इंदौर राजमार्ग स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए आए थे। रात करीब तीन बजे एफआरवी को मुबारकपुर टोल और रक्षा विहार कालोनी के बीच हादसे की सूचना मिली थी। प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि उनकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई, लेकिन बाइक पर पिछले हिस्से में जिस तरह की टूट-फूट है, उससे किसी भारी वाहन से टक्कर लगने की भी आशंका बनी हुई है।

दुर्घटनास्थल के पास ही एक कट प्वाइंट भी है। साथ ही वहां स्ट्रीट लाइट चालू नहीं थी। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से दुर्घटना का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

टूट गए थे दोनों के हेलमेट

सेना के अनुशासित जवानों ने बाइक पर सवारी के दौरान हेलमेट लगा रखा था। पुलिस को बाइक और दोनों के शवों के पास सेंट्रल वर्ज पर दो टूटे-फूटे हेलमेट मिले हैं। वे जिस तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, उससे हादसे की भीषणता का अंदाजा हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.