रानी मुखर्जी की Mrs Chatterjee Vs Norway का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा एक्ट्रेस का 'मां' वाला रूप

Updated on 23-02-2023 08:16 PM
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बंगाली महिला के किरदार में हैं, जो बच्चों के लिए लड़ती नजर आएंगी। ट्रेलर धमाकेदार है और रानी मुखर्जी ने हमेशा की तरह एक बार फिर हैरान कर दिया है।
    Rani Mukerji 2019 में 'मर्दानी 2' और 2021 में 'बंटी और बबली 2' में नजर आई थीं। तबसे फैन्स उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी एक मिसेज चटर्जी नाम की एक महिला की है, जो नॉर्वे में अपने दो बच्चों के साथ रहती है।

    ट्रेलर में क्या दिखी कहानी?

    ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि मिसेज चटर्जी यानी रानी मुखर्जी अपने दो बच्चों के साथ नॉर्वे में रह रही है। वह नॉर्वे में परिवार के साथ एक नई शुरुआत करने के लिए अपना देश छोड़कर चली जाती है। वह दोनों बच्चों से बहुत प्यार करती है। अचानक एक दिन मिसेज चटर्जी को पता चलता है कि नॉर्वे की सरकार उनसे उनके दोनों बच्चों को ले जाती है। सरकार को लगता है कि मिसेज चटर्जी अपने बच्चों का सही तरह से ख्याल नहीं रख पा रही हैं। मिसेज चटर्जी बच्चों को अपने हाथ से खाना खिलाती है। उनके साथ एक ही बिस्तर पर सोती हैं और उनकी नजर उतारने के लिए काला टीका भी लगाती है। लेकिन नॉर्वे की सरकार को यह सब अपने नियमों के खिलाफ लगता है।

    एक मां हूं, बुरी या अच्छी पता नहीं'

    यहीं से एक मां की असली लड़ाई शुरू होती है। मिसेज चटर्जी यानी रानी मुखर्जी अपने बच्चों को वापस लाने के लिए नॉर्वे की सरकार से लड़ जाती हैं और कोर्ट तक पहुंच जाती हैं। कोर्ट में जिस तरह से मिसेज चटर्जी रोते हुए कहती है कि मुझे अपना बच्चा वापस चाहिए, नहीं तो मैं मर जाऊंगी, वह झकझोर देता है। ट्रेलर में एक जगह रानी मुखर्जी का एक दमदार डायलॉग भी है। वह कुछ यूं है- मैं एक अच्छी मां हूं या बुरी मां, पता नहीं। लेकिन मैं एक मां हूं।' 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के ट्रेलर में रानी मुखर्जी ने अपनी दमदार एक्टिंग की झलक दिखा दी है। फैन्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

    21 मार्च को रिलीज, नीना गुप्ता भी आएंगी नजर

    फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा नीना गुप्ता, जिम सार्भ और अनिर्बान भट्टाचार्य नजर आएंगे। 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' 21 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म को आशिमा छिब्बर ने डायरेक्ट किया है, जबकि निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी और मोनिषा आडवाणी प्रोड्यूसर हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     17 September 2026
    सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
     17 September 2026
    सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
     17 September 2026
    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
     17 September 2026
    दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
     17 September 2026
    सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
     17 September 2026
    टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
     17 September 2026
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
     17 September 2026
    रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
     16 September 2026
    जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
    Advt.