मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात

Updated on 31-05-2023 09:36 PM
रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल से बुधवार को उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा की महानिदेशक श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के तीन अधिकारियों नम्रता चौबे, प्रखर चन्द्राकर और युवराज मरमट को छत्तीसगढ़ कैडर पर आबंटित किया गया है। इन अधिकारियों को 52 सप्ताह के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जिलों में पदस्थ किया गया है। इस वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 सप्ताह का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 29 मार्च 2023 से 30 जून 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित है।

इस प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य शासन के विभिन्न नियमों, अधिनियमों, प्रक्रियाओं, योजनाओं व परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ प्रमुख विभागों के क्रियाकलापों की भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही इन्हें राज्य में हो रहे नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज के विषय में अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अधिकारियों को राज्य शासन के अति विशिष्ट जनों से सौजन्य भेंट भी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री से प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण का यह समय बहुत मूल्यवान है। इसका पूरा लाभ उठाते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमताओं का मूल्यवर्धन करें, ताकि आप अपने प्रशासनिक दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के इन अधिकारियों में नम्रता चौबे की सहायक कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रखर चन्द्राकर की सहायक कलेक्टर, जिला- कांकेर व युवराज मरमट की सहायक कलेक्टर, जिला-रायगढ़ के रूप में पदस्थापना की गयी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर टी.सी. महावर और कोर्स डायरेक्टर श्रीमती सीमा सिंह उपस्थित थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.