पशु संगणना के तहत पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ

Updated on 20-09-2024 11:32 AM

कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 21वीं पशु संगणना के तहत पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में पशु संगणना सर्वेक्षण का शुभारंभ भी किया गया। कलेक्टर ने संगणना प्रक्रिया की महत्ता पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि पशुपालकों के घर-घर जाकर वास्तविक आंकड़ों के आधार पर सही पशुओं की गणना की जाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में सटीकता हो सके।


कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देश देते हुए कहा कि पशु संगणना के सटीक आंकड़े नीति निर्धारण और क्रियान्वयन में सहायक होते हैं इसलिए पशुओं की गणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने संगणना के आंकड़ों को डिजिटल रूप से ऑनलाइन अपडेट करने के भी निर्देश दिये ताकि वास्तविक समय पर सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके।


कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी और संभागीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष जैन ने उपस्थित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संगणना की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देश और मापदंडों के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा सेवा कोण्डागांव के उप संचालक डॉ. शिशिर कांत पांडेय ने बताया कि पशु संगणना का कार्य सितम्बर 2024 से लेकर दिसम्बर 2024 तक संपन्न होगा। डॉ. पांडेय ने प्रशिक्षण में शामिल पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को पशु संगणना के कार्य को गुणवत्तापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.