ई.व्ही.एम मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 07-02-2025 01:13 PM

गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के उपस्थिति में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपूत, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, नवीन भगत भी मौजूद थे। इस दौरान प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर ऑफिसर को मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता, महत्व एवं ध्यान देने योग्य के साथ ही ईवीएम मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट के संचालन, करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। कलेक्टर अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए, पहले से ही पूर्व तैयारी रखें। निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी सावधानीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के सुचारू संचालन के लिए ज्यादा से ज्यादा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षण में सभी सेक्टर ऑफिसर्स को ईवीएम के तकनीकी पक्षों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई।

इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया, प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मतदान दलों को भी इस संबंध में अद्यतन रखने कहा गया। बैठक में बताया गया कि मॉक पोल आदि की प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी रखें। सेक्टर ऑफिसर्स को पूरी तरह तकनीकी रूप से दक्ष होना चाहिए। ईवीएम बैलेट यूनिट, बैलेट पेपर के तकनीकी को बारीकी से समझाया गया। जिससे मतदान करते समय किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स बंटी राय, छन्नूलाल तारक और गौतम कुर्रे ने सेक्टर अधिकारियों को पॉवर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान समस्त एसडीएम, सीएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.