44 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को दिया प्रशिक्षण

Updated on 24-04-2023 12:38 AM

कवर्धा । कवर्धा वनमण्डल के अंतर्गत सीमांकन मार्किंग एवं वृक्ष कटाई (फेलिंग) कार्य आयोजना के प्रावधानुसार करने के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कुण्डल विकास प्रशासन व व्यवस्थापन प्रबोधिनी सांगली महाराष्ट्र से 44 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल रेंगाखार परिक्षेत्र में उपस्थित हुए।

प्रशिक्षणार्थियो में केरल से 35 पश्चिम बंगाल से 6 एवं जम्मू कश्मीर से 3 कुल 44 प्रशिक्षु क्षेत्रपाल उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थीयो को कूप सीमांकन कार्य, वृक्षो की कटाई हेतु चिन्हांकन (मार्किंग) कार्य की जानकारी नियमों के अनुसार कैसे की जाती है, कब की जाती है, क्यों करना आवश्यक है इसकी जानकारी  प्रायोगिक रूप से दी गई।

वन मण्डलाधिकारी कवर्धा चूडामणि सिंह द्वारा समस्त प्रशिक्षणार्थियों का परिचय प्राप्त कर वृक्षारोपण,सीमांकन, मार्किंग एवं फेलिंग के साथ पौधा लगाना, परिवहन कार्य छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बारी के साथ ही मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही लघु वनोपज के संबंध में कोदो, कुटकी, रागी के प्रसंस्करण एवं 65 प्रकार के लघुवनोपज के शासन द्वारा समर्थन मूल्य में की जा रही खरीदी से भी अवगत कराया।

इसके बाद लोहारा परिक्षेत्र के अंतर्गत फेलिंग कार्य का सजीव चित्रण जंगल में जाकर कक्ष क्र. 355 में प्रशिक्षणार्थियों को करके दिखाया गया तथा समस्त प्रकार के अभिलेख इस कार्य से संबंधित कैसे संधारित किये जाते है। इसका प्रायोजिक तौर पर करके दिखाई गई। इस प्रकार सभी कार्यों की जानकारी एवं सजीव कार्य करके प्रशिक्षणार्थियो से भी कार्य कराकर प्रशिक्षण दिया गया। जो कि वन क्षेत्रपालों को अपने-अपने परिक्षेत्र में फील्ड पदस्थिति के समय बहुत उपयोगी होगा।

प्रशिक्षण कार्य को मधुसुदन डोंगरे उपवनमण्डलाधिकारी कवर्धा, अनिल साहू उपवनमण्डलाधिकारी स.लोहारा, परिक्षेत्र अधिकारी रेंगाखार पदुम लाल पाण्डेय, उत्पादन परिक्षेत्र अधिकारी प्रीतम सिंह नेताम एवं अन्य वन कर्मचारियो की उपस्थिति में वनमण्डल अधिकारी कवर्धा के कुशल निर्देशन में सम्पादित किया गया। प्रशिक्षणार्थियों के साथ कुण्डल प्रशिक्षण अकादमी सांगली के सहायक वन संरक्षक रामदास पूजारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी कुण्डल लटपटे भी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.