मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 07-07-2023 12:19 AM

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में 24 जिलों के 111 अधिकारियों के तीसरे चरण के प्रशिक्षण का आज समापन हुआ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने कहा कि निर्वाचन कार्य को सभी प्राथमिकता से लें। आयोग के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़ने के लिए स्कूल, महाविद्यालयों में अभियान चलाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक करने, जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या कम है वहाँ उनके का नाम जोड़ने के लिए आँगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, स्कूलों-महाविद्यालय की छात्राओं की मदद लेने, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तुरंत निराकरण, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जाँच, नाम काटने से पहले संबंधित मतदाता को नोटिस जारी, पंचनामा बनाने के बाद ही कार्रवाई और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स श्री मुंशी शर्मा, राहुल चौहान, पंकज सेतिया और वीरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.