इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का कमिशनिंग कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण

Updated on 05-02-2025 12:34 PM

सूरजपुर। नगर पालिका निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  एस. जयवर्धन के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का कमिशनिंग कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में दिया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर  पी.सी. सोनी, प्राचार्य एवं  शंभु प्रसाद निशाद, प्राचार्य द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर पर कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट में की जाने वाली तैयारियों को विस्तार पूर्वक बताया गया एवं कंट्रोल यूनिट के कंडिडेट सेट बटन के माध्यम से वार्ड नंबर सेट करना, बूथ नंबर सेट करना, पदों की संख्या, पहले पद के लिए अभ्यर्थियों की संख्या एवं सीटों की संख्या सेट करना, दूसरे पद हेतु कैंडिडेट संख्या एवं सीट संख्या सेट करना के बारिकियों से अवगत कराया गया। बैलेट यूनिट के तैयारियों के अंतर्गत मतपत्र स्क्रीन पर अध्यक्ष एवं पार्षद के मत पत्रों को सही ढंग से लगातार बैलेट पेपर स्क्रीन को एड्रेस टैग से सील्ड करना, अध्यक्ष पद और पार्षद पद के पदनाम बटनों को ढंकना, चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों तथा नोटा बटन को खुला रखना, अंतिम लाल रंग का इण्ड बटन को खुला रखना, स्लाइड स्विच को सही स्थिति में सेट करना, बैलट यूनिट के टॉप और बॉटम को एक-एक एड्रेस ट्रेग लगाकर सील्ड करना, बैलेट यूनिट के बॉटम पर पिंक पेपर सील लगाने के बारे में जानकारी दी गई।

     इस प्रशिक्षण में सभी पांचो नगरीय निकाय के रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे और उनके द्वारा कमिश्निंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.