सीआरसी राजनंदगांव में बीआरपी समावेशी शिक्षा व विशेष शिक्षक के लिए नवाचारी गतिविधियों पर हुआ प्रशिक्षण

Updated on 24-05-2025 01:07 PM

राजनांदगांव । मिशन संचालक समग्र शिक्षा विभाग राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन व एनआईईपीआईडी सिकंदराबाद के अंतर्गत संचालित सीआरसी ठाकुरटोला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के सहयोग से आज सीआरसी ऑडिटोरियम पर सीजोफेनिया दिवस के अवसर पर नवाचारी गतिविधियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुर्ग संभाग से 38, रायपुर संभाग से 41  बीआरपी समावेशी शिक्षा व विशेष शिक्षक को  नवाचारी गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया, एपीसी  केपी विश्वकर्मा व बीआरपी के द्वारा दीप प्रजवल्लित कर किया गया।

नवाचारी कार्यक्रम में सीआरसी राजनंदगांव के पुनर्वास प्रोफेशनल द्वारा साईन लैंग्वेज इंटरप्रेटर के साथ सिजोफिनिया डिसऑर्डर के बारे में जानकारी देते हुए सीआरसी व सीडीईआईसी में होने वाली सभी थेरेप्यूटिक सर्विस स्पीच थेरेपी, हियरिंग विभाग, मनोविज्ञान विभाग, प्रोस्थेटिक एंड आर्थोटिक्स फिजियो थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, विशेष शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, विजन थेरेपी में दिए जाने वाले थेरेपी चिकित्सा, दिव्याँगजन को दिए जाने विभिन्न योजनाओं निर्मया योजना, राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत दी जाने वाली सभी योजनाओं व योगा दिवस की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीआरपी, विशेष शिक्षक को सीआरसी में होने वाली सभी थेरूप्यूटिक विभाग का निरीक्षण कराया गया।

इस कार्यक्रम में आठ दिव्याँगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण कान की मशीन, टीएलएम किट, स्टिक, कमर नेक बेल्ट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सीआरसी से श्रीमती स्मिता महोबिया,  प्रशांत मेश्राम,  किशन बैरवा, श्रीमती मेघा दूबे,  गजेंद्र कुमार साहू, पूजा साहू, निधी, विवेक, रोशनी, राहुल कुमार, हेमंत सिंहा, गुपेंद्र फरीदा बेगम, विजय वर्मा व बीआरपी श्रीमती देवकी, यशोदा, पूजा, आरती यादव, रायपुर व दुर्ग संभाग से 79 बीआरपी प्रशिक्षण में शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.