दीपावली-छठ पर चलने वाली ट्रेनें फुल

Updated on 03-10-2025 02:49 PM

रायपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए इस बार भी सफर आसान नहीं है। छत्तीसगढ़ से मुंबई और हावड़ा रूट की अधिकांश नियमित ट्रेनें 15 से 30 अक्टूबर तक पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। जिन यात्रियों ने समय रहते टिकट बुक नहीं किए, उनके लिए अब केवल पूजा स्पेशल ट्रेनें ही विकल्प बची हैं।

मुंबई-रायपुर रूट की प्रमुख ट्रेनें फुल

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी और छात्र मुंबई, पुणे, थाणे, कल्याण, वसई-विरार जैसे शहरों में रहते और काम करते हैं। त्योहारों पर वे साल में एक-दो बार अपने गांव लौटते हैं। इस बार की स्थिति बेहद निराशाजनक है-

हावड़ा मेल (12809) - 11 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

एलटीटी-शालीमार (18029) - 15 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

गीतांजलि एक्सप्रेस (12859) - 15 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

समरसता सुपरफास्ट (12151) - 15 से 30 अक्टूबर तक सभी तारीखों में वेटिंग/नो रूम

हावड़ा रूट की स्थिति भी वैसी ही

पश्चिम बंगाल के प्रवासियों को भी घर लौटने में मुश्किलें होंगी।

हावड़ा-मुंबई मेल (12810) - 3 से 15 अक्टूबर तक नो रूम

गीतांजलि (12860) - 3 से 13 अक्टूबर तक फुल

शालीमार-एलटीटी (18030) - 3 से 13 अक्टूबर तक नो रूम

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस - लगातार फुल

बिहार-यूपी लौटने वालों के लिए सारनाथ एक्सप्रेस भी फुल

छत्तीसगढ़ से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले हजारों परिवारों के लिए दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) मुख्य सहारा है। लेकिन अक्टूबर महीने भर यह ट्रेन भी वेटिंग और नो रूम से जूझ रही है।

पूजा स्पेशल ट्रेनें बनीं सहारा

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।

1. बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल (08265/08266)

तारीख - 22 और 23 अक्टूबर

क्लास - एसी सेकंड, एसी थ्री, इकोनॉमी

स्टॉपेज - बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया

2. बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) पूजा स्पेशल (08261/08262)

19 नवंबर तक हर मंगलवार व बुधवार

एसी और स्लीपर क्लास में पर्याप्त सीटें

3. दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (08763/08764)

30 नवंबर तक हर शनिवार व रविवार

स्टॉपेज - रायपुर, दुर्ग, शहडोल, उमरिया

4. दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल (08760/08761)

5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर रविवार व सोमवार

सभी क्लासों में बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.