UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, गाजियाबाद से लखनऊ हेडक्वार्टर के बीच ये 2 IPS अफसर हुए इधर से उधर

Updated on 27-07-2024 12:23 PM
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। यूपी में एक बार फिर आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक शनिवार को 2 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसी क्रम में आईपीएस विवेक चंद्र यादव का भी गाजियाबाद से तबादला कर दिया गया हैं। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय के पद पर तबादला कर दिया गया है।

2019 बैच के आईपीएस विवेक चंद्र यादव मौजूदा समय में अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पद पर तैनात थे। लेकिन अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र लखनऊ बनाया गया है। इसके साथ ही आईपीएस सुरेंद्र नाथ तिवारी का पुलिस उपायुक्त गजियाबाद कमिश्नरेट के पद पर तबादला कर दिया गया है। सुरेंद्र नाथ तिवारी मौजूदा समय में पुलिस अधीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उप्र. लखनऊ के पद पर तैनात थे।बता दें, बीते दिनों बलिया में अवैध वसूली के मामले में एसपी देव रंजन वर्मा को हटाकर आईपीएस विक्रांत वीर को नया एसपी बना दिया गया था। इसी तरह आईपीएस विजय ढुल को डायल 112 का एसपी बनाया गया था। वहीं आईपीएस दिनेश त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.