बेरोजगारी भत्ता योजना जिले के 3304 हितग्राहियों के खाते में 82.60 लाख रुपए अंतरण

Updated on 30-08-2023 05:53 PM

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से से बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में पांचवी किस्त की राशि का अंतरण किया। साथ ही इस कार्यक्रम के जरिए शासन की ओर से आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति के लिए विज्ञापित पदों की संख्या 920 पर प्रथम चरण के सत्यापन उपरांत 82 नियुक्ति आदेश जारी किये गए हैं। इनमें सरगुजा संभाग से 12 आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

शासन की ओर से बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण से जोड़कर उनके रोजगार के लिए भी विशेष पहल की जा रही है। प्रदेश के युवाओं को डिमांड आधारित नए ट्रेड में प्रशिक्षित करने टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन का एमओयू किया गया है। इससे युवाओं को ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर मिलेगा।

वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने नवनियुक्त आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी बापी विश्वास से बात की। मुख्यमंत्री से बात करते हुए बापी विश्वास ने बताया कि उनका चयन आई टी आई अम्बिकापुर में प्रशिक्षण अधिकारी डीजल मैकेनिक के पद पर हुआ है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित गति से हुई है। त्यौहार के दिन युवाओं को शासन की ओर से बड़ी सौगात मिली है इसके लिए तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।

बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत सरगुजा जिले के 3 हजार 304 हितग्राहियों के खाते में प्रतिमाह 2500 रुपए के मान से 82 लाख 60 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलेक्टरेट के ई सेवा केन्द्र में सीजीएमएससी अध्यक्ष व विधायक लुण्ड्रा डॉ प्रीतम राम, कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र युवा मौजूद रहे। पात्र युवाओं ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से उन्हें पढ़ाई में लगने वाले जरुरत की चीजें खरीदने में आसानी होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है। जिससे उन्हें पूरा उम्मीद है कि उनका बेहतर नौकरी का सपना पूरा होगा।

गौरतलब है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल प्रशिक्षण योजना के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सरगुजा जिले में अब तक सर्वाधिक 224 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को ऑफर लेटर प्रदान किया जा चुका है। वहीं बेरोजगारी भत्ता प्राप्त 217 हितग्राहियों को लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.