संभल कर करें यात्रा, 48 घंटे के दौरान 3 ट्रेनों में लगी आग, यहां जानिए पूरी डिटेल

Updated on 12-03-2023 06:42 PM
नई दिल्ली: रेलगाड़ी में यात्रा (Train Journey) संभल कर करें। भारतीय रेल की ट्रेनों में आग लगने की घटना लगातार हो रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों में तीन ट्रेनों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। ये कल ही बात है जबकि गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही एक खड़ी ट्रेन में आग लगने से दो डिब्बे जल कर खाक हो गए।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NF Railway) के सीपीआरओ, सब्यसाची डे के अनुसार असम के गुवाहाटी में शनिवार शाम एक खड़ी ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। हालांकि, दमकल की गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
एक अन्य अधिकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 6.30 बजे हुई, जब एक यात्री ट्रेन की खाली बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगने से एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि एक अन्य बोगी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एक चश्मदीद के मुताबिक, गुवाहाटी-साबरमती-बेंगलुरु एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग कुछ देर बाद उससे जुड़ी अगली बोगी तक फैल गई।

दो दिनों में तीसरी घटना


ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की यह बीते 48 घण्टे में दूसरी घटना है। इससे पहले झारखंड के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम खड़ी ट्रेन में भीषण आग लगने से एक डिब्बा जलकर खाक हो गया था। वहीं शुक्रवार को मध्य प्रदेश में छतरपुर के लवकुशनगर में उदयपुर से खजुराहो जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में भी अचानक आग लग गई थी। धुंआ निकालता देख यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन को रोक कर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया।

एसी डिब्बे में लगी थी आग


बीते शुक्रवार को खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन की एसी बोगी में आग लगी थी। बताया जाता है कि ट्रेन के एम 1 कोच के निचले हिस्से में आग लगी थी। ट्रेन से धुंआ निकलता देख इसमें सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी। जिसके बाद इमरजेंसी में ट्रेन को स्टेशन के पास ही आउटर सिगनल के पास रोका गया। ट्रेन में सवार हजारों यात्री ट्रेन से बाहर निकल आए, जिसके बाद लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया। इस ट्रेन में हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे, गनीमत ये रही की किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यहां तक की ट्रेन में बैठे यात्रियों ने ही घटना की जानकारी रेल कर्मचारियों को दी जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। कई घंटे रुकने के बाद आखिरकार ट्रेन खजुराहो के लिए रवाना किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.