कमाई का जबरदस्त मौका, कल आ रहा है इस कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में मचा रहा है धमाल

Updated on 03-07-2023 07:27 PM
नई दिल्ली: कंपनियों के आईपीओ में इनवेस्ट कर आप पैसे बनाते हैं तो आपके लिए एक मौका आने वाला है। सोने और हीरे के गहने बनाने वाली पश्चिम बंगाल की कंपनी सेनको गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold Limited) का आईपीओ कल ही बाजार में हिट कर रहा है। इसमें निवेशक आगामी गुरुवार तक बोली लगा सकते हैं। इस कंपनी के 10 रुपये के अंकित मूल्य के एक शेयर का प्राइस बैंड ₹301 से ₹317 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। इसमें निवेशकों को कम से कम 47 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इससे ऊपर उन्हें 47 शेयरों के गुणक में बोली लगानी होगी। इस आईपीओ में एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग की तारीख आज यानी 3 जुलाई, 2023 है।

क्या करती है कंपनी

कोलकाता मुख्यालय वाली कंपनी सेनको गोल्ड पांच दशकों से अधिक समय से सोने के गहने के कारोबार में है। इसका रिटेल स्टोर (Senco Gold Retail Store) देश भर में फैला हुआ है। स्टोर की संख्या के आधार पर यह भारत के पूर्वी क्षेत्र में सबसे बड़ी संगठित रिटेल ज्वैलरी कंपनी है तथा पूर्वी भारत स्थित रिटेल ज्वैलरी कंपनियों के तुलना में, गैर-पूर्वी राज्यों में इसकी भौगोलिक पहुंच सबसे व्यापक है। इसके अलावा, सेनको लगातार सबसे भरोसेमंद ज्वैलरी ब्रांडों की लीग में रहा है और टीआरए की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2017 द्वारा चौथे सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांड से अपनी रैंकिंग में सुधार करके टीआरए की ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2020 द्वारा दूसरे सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांड बन गया है। 31 मार्च, 2023 तक, सेनको के भारत के 13 राज्यों के 96 शहरों और कस्बों में 136 शोरूम हैं।


कितने का है यह इश्यू

यह इश्यू 405 करोड़ रुपये का है। इसमें से 270 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 135 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से 196 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल के जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए जुटाई जा रही है।

क्या है इस आईपीओ की रेटिंग

सेनको की फंड आधारित कार्यशील पूंजी सुविधाओं को दीर्घकालिक सुविधाओं के लिए स्टेबल आउटलुक के साथ "इक्रा ए" की रेटिंग और अल्पकालिक सुविधाओं के लिए "इक्रा ए2+" की रेटिंग दी गई है। इसके सावधि जमा कार्यक्रम को "आईसीआरए ए" की रेटिंग दी गई है। इस आईपीओ के लीड मैनेजर्स में आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड, एम्बिट प्राइवेट लिमिटेड, और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड शामिल हैं।

क्या है इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस


सेमको गोल्ड का ग्रे मार्केट प्राइस बढ़ता ही जा रहा है। बीते शुक्रवार यानी 30 जून को ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 60 रुपये कोट किया जा रहा था। यानी कि निवेशकों को इश्यू प्राइस पर 60 रुपये का फायदा। यह अब बढ़ कर 100 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.