भारत और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय महिला क्रिकेट मैच बारिश से रद्द

Updated on 29-01-2023 06:56 PM
ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला त्रिकोणीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शनिवार को यहां बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। यह दोनों टीमें गुरुवार को होने वाले फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं और इस तरह से यहां मैच खिताबी मुकाबले से पहले ‘ड्रेस रिहर्सल’ की तरह था। मैच में हालांकि बारिश के कारण केवल दो ओवर का खेल हो पाया, जिसमें भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बनाए।

जेमिमा रोड्रिग्स ने नॉनकुलुलेको मलाबा पर चौका लगाकर भारत का खाता खोला था। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना को अभी खाता खोलना था। उन्होंने शबनीम इस्माइल का पहला होगा मेडन जाने दिया था। शबनीम ने पहले तीन मैचों में बाहर रहकर इस मैच में वापसी की थी। भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने भी सितंबर के बाद इस मैच में वापसी की थी, लेकिन बारिश के कारण वह मैदान पर भी नहीं उतर पाई।

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और वस्त्राकर को अंतिम एकादश में जगह दी गई थी। भारत तीन मैचों के बाद अजेय है। वह सोमवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। वेस्टइंडीज ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.