जनजातीय विद्यार्थियों ने सीखे मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के गुर

Updated on 12-07-2023 06:11 PM

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस) गुरुकुलम् में 'होम-सिकनेस और मानसिक स्वास्थ्य' पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। 'संवाद' श्रंखला में प्रदेश स्तरीय सत्र में जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सत्र में मनोवैज्ञानिक एवं परामर्शदाता सुश्री प्रिया सोनपार ने 500 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ को विषय की जानकारी दी। प्रदेश के 23 जनजाति बहुल जिलों के कुल 100 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सी.एम. राइज विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, आदर्श आवासीय विद्यालय, मैपसेट केन्द्रों और छात्रावासों के हजारों विद्यार्थी एवं कर्मचारी भी वर्चुअली शामिल हुए। सत्र में सभी को नव प्रवेशित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के आवासीय विद्यालयों तथा छात्रावासों में प्रवेश संबंधी सलाह, सहयोग और मार्गदर्शन के बारे में बताया गया।

सत्र में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और प्रसन्नतापूर्वक विद्यार्थी जीवन जीने के गुर सिखाए गए। विद्यार्थियों, प्राचार्य, शिक्षक व छात्रावास अधीक्षकों को अपने घर से दूरस्थ संस्थानों में शिक्षण के दौरान आने वाले मानसिक बदलाव, जरूरतों और सुझावों के बारे में भी बताया गया। प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह और विभागीय शिक्षा सलाहकार आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.