पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Updated on 06-07-2025 02:21 PM

भिलाई । वैशाली नगर विधान सभा के पूर्व विधायक एवं साडा अध्यक्ष स्वर्गीय भजन सिंह निरंकारी की दूसरी पुण्यतिथि 3 जुलाई पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में उनके साथ राजनीतिक शुरुआत करने वाले से लेकर उनके साथियों ने उनके द्वारा शहर के विकास में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि साडा के समय में बनी बटालियन के पास जल शोधक संयंत्र, नेहरू नगर, प्रियदर्शिनी नगर, सुपेला सब्जी मार्केट, सुपेला लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय, इंदिरा गांधी कॉलेज वैशाली नगर, शहर में फर्सीकरण कार्य, पट्टा वितरण कार्य, सुपेला का नेहरू भवन निर्माण से लेकर भिलाई 3 में विकास कार्य स्व निरंकारी की देन है ।

श्रद्धांजलि सभा में निरंकारी के पुत्र निगम के एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि मेरे पापा जो आज हमारे बीच नहीं है परंतु उनके बताए हुए मार्ग हम सभी को प्रेरणा के साथ मार्ग दिखाते रहेगा। वे जीवन भर चार जिम्मेदारी को एक साथ निभाते रहे परिवारिक, व्यावसायिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक इन सभी कार्य को वे पूरे सम्मान के साथ करते रहे अंतिम समय तक वे समय के पाबंद रहे ।

श्रद्धांजलि सभा में भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, समाज सेवी संजय ओझा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र यादव, मनीष बंछोर, समाज सेवी सुभाष साव,  संजय ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, प्रमोद प्रभाकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाय के सिंह, सतपाल सिंह, सेवा दल के वरिष्ठ महामंत्री जेआर साहू, महेश जायसवाल आदि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.