बस्तर में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में 14 जवान भी घायल

Updated on 31-01-2024 12:51 PM

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में शहीद तीनों जवानों को CRPF करनपुर कैंप में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री साय ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से जवानों के खून के कतरे-कतरे का हिसाब लिया जाएगा।

मंगलवार को जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा-एसटीएफ-डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। बस्तर आईजी पी सुंदरराज का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सली भी मारे गए हैं।

CM साय ने दी मुठभेड़ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार सुबह बस्तर पहुंचे और CRPF कैंप करनपुर पहुंचकर मुठभेड़ में शहीद तीनों जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नए कैंप बनाये जा रहे हैं, जिससे नक्सली बौखलाए हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं।

शहीदों जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके खून के कतरे-कतरे का हिसाब हम चुकाएंगे। हम इन जनविरोधी, विकास अवरोधक नक्सलियों से लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे।

रायपुर आईजी रतन लाल डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती चार जवान में से एक जवान को गोली लगी है। बाकी तीन जवान को छर्रे लगे हैं। सीआरपीएफ के घायल जवान वेंकटेश को 2 गोली जांघ में लगी है। 1 स्पिकलर पेट में लगा है, जिससे स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान राजेश पांचाल को हाथ में गोली लगी है।

शहीद जवानों के नाम

देवन सी, आरक्षक, 201 कोबरा

पवन कुमार, आरक्षक 201 कोबरा

आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ

घायल जवानों के नाम

ओमप्रकाश- कोबरा बटालियन C-201

हरेंद्र सिंह- कोबरा बटालियन C-201

खड़ेकर रामदास- कोबरा बटालियन C-201

गोपीनाथ बासू भातरी- कोबरा बटालियन C-201

टी मधुकुमार - कोबरा बटालियन B-201

मलकीत सिंह- कोबरा बटालियन B-201

सिपाही लांबा- कोबरा बटालियन B-150

राजेश पंचाल- कोबरा बटालियन C-201

मनोज नाथ- कोबरा बटालियन C-201

मो. इरफान- कोबरा बटालियन C-201

ई. वेंकटेश- कोबरा बटालियन C-201

विकास कुमार- कोबरा बटालियन C-201

अविनाश शर्मा- कोबरा बटालियन B-201

पुलिस कैंप ओपनिंग के दिन अटैक

टेकलगुड़ेम पुलिस कैंप का मंगलवार को ही ओपनिंग था और इसी दिन सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया।

नक्सली बौखलाए, सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे

नक्सली बौखलाए, सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल हमले पर दो टूक कहा कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हम हर हालात में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए कैंप बनाए जा रहे हैं।

नक्सली जिन इलाकों को अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में सुरक्षा बलों के दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं। वे कायराना हरकत कर रहे हैं।

घायल जवानों से मिले CM साय और डिप्टी CM शर्मा

मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा, नक्सल हमले में घायल जवानों से मिलने श्री नारायणा और बालाजी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अफसरों को बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने हमले में शहीद तीन जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजन के साथ है।

3 साल पहले 23 जवान हुए थे शहीद

बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में ही 2021 में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 23 जवान शहीद हुए थे और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ेम में हुई मुठभेड़ में 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था।

नक्सली DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण भी किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.