कोरकोट्टी में हुई नक्सल घटना में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वर्गीय विनोद चौबे सहित शहीद पुलिस अधिकारी-जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Updated on 14-07-2026 12:00 PM

मोहला। 12 जुलाई 2009 को अविभाजित राजनांदगांव जिले के थाना मानपुर अंतर्गत कोरकोट्टी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव स्वर्गीय  विनोद चौबे सहित कुल 29 जवान माओवादियों की कायराना करतूत के कारण शहीद हो गए थे।

  वीर शहीदों की सर्वोच्च शहादत को सम्मान देने आज 12 जुलाई 2026 को उनकी शहादत की 17 वीं पुण्यतिथि पर रक्षित केंद्र मोहला स्थित अमर जवान प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय.पी. सिंह, अपर कलेक्टर  मिथलेश डोंडे, द्वितीय कमान अधिकारी आईटीबीपी 44 वीं वाहिनी पानाबरस  शरत कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पीताम्बर पटेल की उपस्थिति में जिला पुलिस बल मोहला के अधिकारियों, जवानों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

  कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि  मदन साहू,  प्रकाश मिश्रा,  संजय जैन,  पुलकित खंडेलवाल, एसडीएम मोहला  हेमंत भुआर्य, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर  विनोद मिंज, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नेहा पवार, उप पुलिस अधीक्षक  ताजेश्वर दीवान,  रक्षित निरीक्षक  भुनेश्वर कश्यप, थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक  कपिल देव चंद्रा, थाना प्रभारी गोटाटोला निरीक्षक  खोमन भंडारी, थाना प्रभारी कोहका निरीक्षक  सुशील त्रिपाठी, थाना प्रभारी औंधी निरीक्षक  सतीश साहू, थाना प्रभारी सीतागांव निरीक्षक  संजय यादव, थाना प्रभारी खड़गांव उप निरीक्षक  गणेश यादव, थाना प्रभारी मदनवाड़ा उप निरीक्षक  नवल साव, थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक  संजय मेरावी, प्रभारी नियंत्रण कक्ष उप निरीक्षक  शंभूलाल सिन्हा सहित डीआरजी, आईटीबीपी एवं जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी तथा मोहला के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- कोरकोट्टी का विमोचन के साथ रक्तदान शिविर आयोजित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पत्रकार  अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा 12 जुलाई 2009 को घटित कोरकोट्टी नक्सल अभियान में देश सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को समर्पित लेख कोरकोट्टी का विमोचन कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  वाय.पी. सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा किया गया। वीर शहीदों की स्मृति में रक्षित केंद्र मोहला में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.