त्रिपुरा HC ने छेड़छाड़ के आरोपी मजिस्ट्रेट को हटाया

Updated on 22-02-2024 01:09 PM

त्रिपुरा हाई कोर्ट ने रेप पीड़िता से छेड़छाड़ के आरोपी मजिस्ट्रेट बिश्वतोष धर को हटा दिया है। स्टेट लॉ डिपार्टमेंट ने बुधवार (21 फरवरी) को बताया कि हाई कोर्ट ने बिश्वतोष धर को 'क्लोज' किया है। कानूनी शब्दों में, 'क्लोजिंग' का मतलब किसी अधिकारी को बिना किसी असाइनमेंट के अलग स्थान पर रखना होता है। धर को बिना इजाजत जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

बिश्वतोष धर धलाई जिले के कमालपुर के फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हैं। एक हफ्ते पहले 16 फरवरी को 23 साल की एक महिला अपने पति के साथ रेप के खिलाफ बयान दर्ज कराने मजिस्ट्रेट के चैंबर में गई थी। महिला के साथ 13 फरवरी को उसके घर पर 26 साल के एक शख्स ने रेप किया था।

पीड़िता के पति के मुताबिक, बयान लेने के दौरान जज ने उसकी पत्नी के शरीर को गलत ढंग से छूना शुरू कर दिया। मजिस्ट्रेट ने महिला से कहा कि रेप के मामलों में बयान दर्ज करते समय जजों को इस तरह से व्यवहार करना पड़ता है। यह सुनकर महिला रोने लगी। इसके बाद जज ने उसे वहां से जाकर बाहर बैठने को कहा।

महिला ने जज पर धमकी देने का भी आरोप लगाया
कमालपुर पुलिस स्टेशन ने आरोपों के आधार पर 16 फरवरी को मामला दर्ज किया था। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि धर ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो मामला उनके खिलाफ चला जाएगा। जज की बात सुनकर वह कुछ ही मिनटों में बिना कोई बयान दिए चैंबर से बाहर आ गई।

बार एसोसिएशन में भी दर्ज हुई शिकायत
महिला ने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति के अलावा मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर मौजूद वकीलों को भी जानकारी दी। मजिस्ट्रेट के चैंबर में पीड़ित के साथ एक महिला कांस्टेबल भी गई थी, लेकिन आरोपी जज ने उसे महिला के साथ नहीं रहने दिया। इसके बाद उसके पति ने भी घटना को लेकर कमालपुर बार एसोसिएशन में एक अलग शिकायत दर्ज कराई।

एक सीनियर एडवोकेट ने 18 फरवरी को बताया था कि धलाई डिस्ट्रिक्ट-सेशन जज गौतम सरकार की अध्यक्षता में तीन जजों के पैनल ने जज पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

एडवोकेट बॉडी के शिबेंद्र दासगुप्ता ने कहा- जांच पैनल ने कोर्ट कैंपस में कमालपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों से भी मुलाकात की और महिला के आरोपों पर हमारी राय मांगी। हमने पैनल को सारी जानकारी दी है।

देश में बढ़े महिला अपराध- NCRB 2022 रिपोर्ट
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने ​​​​​​3 दिसंबरा को क्राइम रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2022 में एक दिन में 3 रेप केस दर्ज किए गए। 2022 में महिला अपराध में 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र (45,331 केस) और राजस्थान (45,058 केस) पश्चिम बंगाल (34,738 केस) और मध्य प्रदेश (32,765 केस) के नंबर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.