बंगालियों के लिए मछली पकाने वाले बयान पर ट्रोल हुए:परेश बोले- मेरा मतलब अवैध बांग्लादेशियों से था, ठेस पहुंची तो माफी मांगता हूं

Updated on 02-12-2022 05:14 PM

परेश रावल ने गुजरात में पहले चरण की वोटिंग से पहले वलसाड में दिए बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से था। भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान परेश ने कहा था गुजरात के लोग महंगाई को बर्दाश्त तो कर लेंगे, लेकिन 'बांग्लादेशियों और रोहिंग्या' को नहीं।

सवाल करने वाले से कहा- मछली कोई मुद्दा नहीं
परेश इस बयान पर बुरी तरह ट्रोल हुए। जब विवाद रुकता नहीं दिखा तो उन्होंने माफी मांग ली। उन्होंने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- "निश्चित रूप से मछली कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि गुजराती भी मछली पकाते-खाते हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि बंगाली से मेरा मतलब अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या से है। लेकिन फिर भी अगर मैंने आपकी भावनाओं और भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो मैं माफी मांगता हूं।"

पढ़िए वो बयान जिससे हंगामा हुआ
वलसाड में एक रैली में परेश ने कहा था, "गैस सिलेंडर महंगे हैं, कभी न कभी उनकी कीमत कम हो ही जाएगी। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी आपके आसपास दिल्ली की तरह रहने लगे तो क्या होगा? गैस सिलेंडर का आप क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाओगे? गुजरात के लोग महंगाई को सहन करेंगे, लेकिन पड़ोस के बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को नहीं।"

गालियां देने वालों को मुंह पर डायपर पहनने की जरूरत
परेश ने अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा- "वो यहां प्राइवेट प्लेन से आते हैं। फिर रिक्शे में बैठकर दिखावा करते। हमने एक्टिंग में सारी उम्र गुजार दी लेकिन ऐसा नौटंकीवाला हमने भी नहीं देखा। उसने हिंदुओं को खूब गालियां दीं और शाहीन बाग में बिरयानी परोसी थी। गुजरात के लोग महंगाई बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन ये नहीं... वे जिस तरह गालियां देते हैं। उनमें से एक शख्स को मुंह पर डायपर पहनने की जरूरत है।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.