आफत, फिर से बढ़ रहा है दूध का दाम, 5 रुपये प्रति लीटर की हो रही है तगड़ी बढ़ोतरी

Updated on 25-02-2023 10:57 PM
मुंबई: इस महंगाई में बच्चों के दूध (Milk) को भी मुक्ति नहीं है। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ (MMPA) ने शहर में भैंस के दूध (Buffalo Milk) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 5 रुपये प्रति लीटर की होगी। यह फैसला आगामी बुधवार, यानी एक मार्च 2023 से हो रहा है। एमएमपीए की तरफ से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।

    थोक में दूध के दाम बढ़ाए


    एमएमपीए के अध्यक्ष सी.के. सिंह ने बताया कि भैंस के दूध के दाम थोक में बढ़ाये जा रहे हैं। मतलब कि शहर में दूध के 3,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले भैंस के दूध की कीमत और बढ़ जाएगी। अब दूध के रिटेलर को भैंस का दूध 80 रुपये प्रति लीटर के बजाए 85 रुपये प्रति लीटर मिलेगी। मतलब कि खुदरा में दूध का दाम 90 से 95 रुपये तक हो सकता है। दूध की यह कीमत एक मार्च से आगामी 31 अगस्त तक लागू रहेगी।

    सितंबर के बाद दूसरी बढ़ोतरी

    मुंबई में दूध की कीमत में सितंबर 2022 के बाद यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले भैंस के दूध की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। सिंह ने कहा कि गुरुवार देर रात एमएमपीए की आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि भैंस के चारे, खली, भूसी, दाना आदि के दाम में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। लागत बढ़ जाने की वजह से मजबूरी में उन्हें दूध की कीमत में भी बढ़ोतरी करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक भैंस के दूध की खपत होती है।

    अमूल ने इसी महीने बढ़ाए हैं दाम


    देश में दूध की सबसे बड़ी कंपनी, गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने इसी महीने दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। अमूल के बढ़े हुए दाम दो फरवरी 2023 से ही अमल में आ गए हैं। दूध के दाम में इस बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। इसके बाद देश के सभी प्रमुख दूध उत्पादक संघों के साथ-साथ अन्य प्रमुख ब्रांडेड उत्पादकों ने दूध की कीमतों में कम से कम 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.