सिरफिरे आशिक से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए युवती की मां ने FIR में लगाए क्या आरोप

Updated on 14-10-2023 02:36 PM
जयपुर : राजस्थान के जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का चौंकाने वाला केस सामने आया है। जयपुर कमिश्नरेट के जयसिंहपुरा खोर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। घटना तीन महीने पुरानी है लेकिन मृतक युवती की मां ने अब आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। जयसिंहपुरा खोर थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू की है। एफआईआर में आरोप है कि एक युवक लगातार युवती का पीछा कर रहा था। सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करके टॉर्चर कर रहा था। इसी से परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया।

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लगाया था स्टेटस

मृतक युवती शादीशुदा थी। लांगरीवास निवासी मृतका मनीषा उर्फ इंद्रा की शादी नवम्बर 2021 में जामडोली निवासी जीतेंद्र मीणा के साथ हुई थी। पिछले दिनों एक रिश्तेदार की शादी में पूरण मीणा नाम का युवक मनीषा से मिला था। उसके बाद उसने मनीषा को एकतरफा प्यार में परेशान करना शुरू कर दिया। 15 जुलाई को मनीषा का जन्मदिन था। उस दिन पूरण मीणा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट लगाई थी। इसमें उसने मनीषा की फोटो पोस्ट की। इस फोटो पर लिखा कि 'आई लव यू लाइफ लाइन'। इस पोस्ट के बाद मनीषा ने पूरण को कॉल करके कहा कि वह इस पोस्ट को हटा लें। पूरण ने पोस्ट हटाने से इनकार कर दिया और मनीषा को जान से मारने की धमकी दी।

आहत होकर मनीषा ने खाया जहर

पूरण के पोस्ट हटाने से मना करने के बाद मनीषा तनाव में आ गई। मनीषा की मां ने रिपोर्ट में बताया कि पूरण को जान से मारने की धमकी देने पर वो घबरा गई। विवादित पोस्ट से वह आहत हो गई थी। उसी दिन मनीषा ने घर में ही जगह खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन 16 जुलाई को इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से आरोपी पूरण फरार है।

समझाइश के बाद भी नहीं माना आरोपी

मृतका के भाई का कहना है कि पूरण पिछले कई दिनों से मनीषा का पीछा कर रहा था। मनीषा के परिवार वालों ने शिकायत करने के बाद घरवालों ने पूरण को समझाया। उसके घरवालों को भी उसकी हरकत के बारे में बताया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। समझाइश के बाद भी पूरण की हरकतें जारी रही। 15 जुलाई को जब उसने मनीषा की फोटो पर 'आई लव यू लाइफ लाइन' लिखा तो मनीषा तनाव में आ गई। पूरण के पोस्ट नहीं हटाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने से घबरा कर उसने आत्महत्या कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.