बेटे के मोबाइल एडिक्शन से परेशान पिता ने की चाकू से गोदकर हत्या, कर्नाटक के मैसुरु में हुई सनसनीखेज वारदात

Updated on 01-12-2023 12:31 PM
बेंगलुरु: आज के समय में मोबाइल हमारे जीवन पर अहम हिस्सा बन चुका है। मोबाइल ने जहां लोगों का जीवन आसान किया है वहीं कई मामलों में परेशानियां भी खड़ी की हैं। इनमें से एक है बच्चों में मोबाइल अडिक्शन। आजकल यह आम हो गया है। बच्चे घंटों अपना समय मोबाइल पर बिता रहे हैं। ज्यादा मोबाइल के यूज से बच्चों में तमाम तरह की परेशानियां हो रही हैं। बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं और उनका पढ़ाई से मन उचट रहा है। मोबाइल का ज्यादा यूज करने से रोके जाने से बच्चों की आत्महत्या करने जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। लेकिन कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पिता ने अपने बच्चे की हत्या कर दी। पिता बेटे के मोबाइल का ज्यादा प्रयोग करने से परेशान था। दोनों के बीच बहस हुई और पिता ने चाकू से गोदकर उसे मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

यह घटना मैसूरु शहर के बन्नीमंतप इलाके में हुई। मृतक की पहचान 22 साल के उमैज के रूप में हुई है। पुलिस ने मारे गए उमैज के पिता असलम पाशा (51) को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा समय यूज करता था फोन

पुलिस के मुताबिक उमैज मोबाइल फोन का आदी था और विरोध करने पर अक्सर पिता से झगड़ा करता था। बुधवार को पिता-पुत्र के बीच मोबाइल के ज्यादा यूज करने को लेकर बहस हुई। यह बहस उतनी बढ़ी की पिता ने गुस्से में चाकू उठाकर अपने बेटे पर वार कर दिया।

खुद ले गया अस्पताल

हालांकि घटना के बाद वह खुद बेटे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कपड़ा व्यापारी सैयद असलम है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित सैयद उवैस को शराब और मोबाइल फोन की लत थी और वह अपने माता-पिता के साथ अक्सर झगड़ा करता था।


मां मक्का के लिए निकली थीं

उवैज की मां इशरत सलमा एक कन्नड़ शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे को हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 28 नवंबर को रात 11.45 बजे सऊदी अरब में मक्का की इस्लामी तीर्थयात्रा शुरू करने के लिए बेंगलुरु जाने वाली बस में सवार हुई थी। उवैज, उसका भाई और असलम तीनों उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़कर आए थे।

गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे, जब सलमा अभी भी रास्ते में थी, उसे अपने पति का फोन आया जिसमें उसे बताया गया कि क्या हुआ और फिर वह मैसूर लौट आई। पुलिस ने असलम को उनके सामने आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत में पेश किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उवैस दंपति का सबसे बड़ा बेटा था और उसने डिप्लोमा पूरा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.