अनाप-शनाप बिजली बिल से परेशान उपभोक्ता बोले- विद्युत कंपनी नहीं, रुपये ऐंठने की मशीन हो गई

Updated on 15-07-2023 12:18 PM
भोपाल। शहर में कई बिजली उपभोक्ता परेशान है। वजह है बिजली बिल की राशि सामान्य से दो से तीन गुना अधिक आना। इसके लिए ये बिजली कंपनी के अधिकारियों को कोस रहे हैं तो अधिकारियों का दावा है कि किसी को अधिक राशि का बिल नहीं दिया है। जिसने जितनी बिजली खपत की थी, उतना ही बिल दिया है।

शहर में 4.50 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से कई उपभोक्ताओं को हर माह आने वाले बिल से जून व जुलाई 2023 में अधिक राशि के बिल दे दिए हैं। इससे वे परेशान हैं और बिजली कंपनी के दफ्तरों के चक्‍कर काट रहे हैं।

केस-एक : हर माह सात हजार रुपये बिल आता था, इस माह 15 हजार दिया

कटारा हिल्स क्षेत्र के भगवान सिंह राजपूत के घर हर माह छह से सात हजार रुपये का बिल आता था। इस बार 15 हजार रुपये का बिल आया है। पिछला बकाया भी नहीं था, तब भी इतना बिल आया है। वह बिजली कंपनी के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। तीन हजार रुपये माफ किया है।

केस-दो : 200 रुपये आता था, 1500 रुपये आ गया

बाग मुगालिया क्षेत्र की उपभोक्ता पूजा सिंह के घर एक पंखा, एक फ्रिज चलता है। कभी-कभी टीवी चलाते हैं। जून माह में 1500 रुपये बिल आया है, जो कि हर माह 200-250 रुपये आता था। अभी तक बिल नहीं भरा है, कंपनी के अधिकारी वजह नहीं बता पा रहे हैं कि इतना बिल कैसे आया।

यहां करें शिकायत

बिल की राशि अधिक लग रही हो तो बिजली कंपनी के टोलफ्री नंबर 1912, उपाय एप, वाट्सएप चैटबाट नंबर 0755-2551222 पर नंबर दबाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। नजदीक के बिजली वितरण केंद्रों पर लिखित में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.