बरसात में घर खाली करने, नोटिस से परेशान ग्रामीणों ने आबादी पट्टा दिलाने जनदर्शन में दिया आवेदन

Updated on 17-06-2025 02:19 PM

दुर्ग।  जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आज डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव ने साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 122 आवेदन प्राप्त हुए।

ग्राम पंचायत बिरेझर थाना अंजोरा निवासियों ने पट्टा प्रदान करने आवेदन दिया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ग्रामीण परिवार पिछले 8-10 वर्षों से पंचायत की भूमि पर कच्चा मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। इन परिवारों के पास स्वयं की कोई निजी भूमि नहीं है। भूमि स्वामित्व प्रमाण न होने के कारण ये परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा हाल ही में परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है, जिससे बरसात के मौसम में उनके लिए गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं, बरसात के मौसम में घर से न हटाने और पंचायत की आबादी भूमि पर पट्टा दिलाने की मांग की। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम चंदखुरी के कृषकों ने बताया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम चंदखुरी नाला क्रमांक 11 के पास स्थित है। हाल ही में बनी सड़क की ऊंचाई अधिक हो जाने के कारण बरसात का पानी नाले में भरकर कृषि भूमि की ओर बहता है, जिससे वहां डूबान की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आगामी बारिश में फसल को भारी नुकसान हो सकता है। कृषकों का कहना है कि जब सड़क निर्माण हो रहा था, तब उन्होंने इस संभावित समस्या से अवगत कराया था। जब पिछले वर्ष खरीफ की फसल जलभराव के कारण खराब हो गई, तब भी उन्होंने निर्माण एजेंसी को पक्का नाली निर्माण के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कृषकों ने मांग की है कि स्थायी समाधान के रूप में पक्का नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात में उनकी कृषि भूमि जलभराव से सुरक्षित रह सके। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने एनएचएआई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

घासीदास निवासियों ने वार्ड 23 में अवैध निर्माण कर मुर्गा दुकान संचालित करने की शिकायत की। वार्डवासियों ने बताया कि जामुल थाना रोड पर अनावश्यक रूप से दुकान की क्षमता से ज्यादा बड़ा बोर्ड लगाकर मुर्गा दुकान संचालित किया जा रहा है। मुर्गा रखने के लिए बड़े-बड़े जालियां सड़क की ओर लगा दी गई है, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में रुकावट हो रही है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम द्वारा लगाए गए पेवर ब्लॉक पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया है और सड़क किनारे की नाली को भी बंद कर दिया गया है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.