जम्मू-कश्मीर में फंसे पर्यटकों की बढ़ी मुसीबतें:फ्लाइट के रेट 4 गुना बढ़े, होटल में कैद बिलासपुर के श्रद्धालु

Updated on 24-04-2025 12:30 PM

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटकों की मुसीबतें बढ़ गई है। श्रीनगर में छत्तीसगढ़ समेत देश भर के हजारों पर्यटक फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की चिंता है। कर्फ्यू के चलते पर्यटक होटल में कैद हैं। एयरलाइन कंपनी ने आपदा को अवसर बना लिया है, जहां उन्हें लौटने के लिए 26 अप्रैल तक फ्लाइट नहीं मिल रही हैं। बुकिंग कराने पर उन्हें 4 गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

इस हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे पर्यटक भी सहमे हुए हैं। दहशत इतनी है कि बाहरी लोगों को होटल से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया गया है। श्रीनगर में मुरारी बापू की कथा सुनने के लिए बिलासपुर से पहुंचे श्रद्धालु जमुनादास कक्कड़ ने दैनिक भास्कर से वहां के हालात की जानकारी दी। इस रिपोर्ट में जानिए श्रीनगर में फंसे सैलानियों और श्रद्धालुओं की स्थिति।

श्रीनगर में मुरारी बापू की कथा में गए थे

शहर के टिकरापारा निवासी जमुनादास कक्कड़, उनकी पत्नी पुष्पांजलि कक्कड़ और गोंड़पारा निवासी साधना मिश्रा शामिल हैं। उनके साथ बागबहरा से रूपेश तिवारी और मंजू तिवारी भी होटल में कैद हैं। जमुनादास ने बताया कि श्रीनगर में मुरारी बापू की नौ दिवसीय कथा 19 अप्रैल से शुरू हुई।

इसमें शामिल होने वे अपनी पत्नी के साथ 18 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे और 28 अप्रैल को वापसी थी। लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कथा को विराम दे दिया गया है। 

7000 से पर्यटक फंसे, लैंड स्लाइड से बढ़ी मुसीबत

आतंकी हमले के बाद श्रीनगर के होटलों में रुके करीब 7000 लोगों को बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। डरे सहमे पर्यटक अब किसी तरह सुरक्षित घर जाने की चिंता में हैं। लेकिन, जम्मू से श्रीनगर के बीच हुई लैंड स्लाइड ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। ज्यादातर लोग अब फ्लाइट की टिकट करा रहे हैं। बिलासपुर और बागबहरा से पहुंचे लोगों ने भी आनन-फानन में 26 अप्रैल की टिकट बुक करा ली है।

प्रशासन के साथ स्थानीय लोग कर रहे सहयोग

जमुनादास ने बताया कि घटना के बाद से प्रशासन सक्रिय है। वे पर्यटकों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी पर्यटकों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात से अब तक होटल संचालकों ने चाय, नाश्ता और भोजन कराया, लेकिन उसके पैसे नहीं लिए हैं।

एयरलाइन कंपनी ने आपदा को बनाया अवसर

आतंकी हमले के बाद एक तरफ प्रशासन और स्थानीय लोग पर्यटकों की मदद कर रहे हैं। इन हालात के बीच किसी तरह जम्मू-कश्मीर से बाहर निकलना चाह रहे हैं। ऐसे में लैंड स्लाइड होने के कारण उन्हें रोक दिया गया है। वहीं, एयरलाइन कंपनी ने आपदा को अवसर बना लिया है। फ्लाइट लिमिट है, जिसके चलते सभी फ्लाइट की सीट फुल हो गई हैं, जिस फ्लाइट में सीट खाली है, उसकी कीमत भी दो से चार गुना तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में पर्यटकों की परेशानियां बढ़ गई है।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने नहीं की पहल

जमुनादास ने बताया कि राज्य शासन और बिलासपुर कलेक्टर तरफ से पर्यटकों को लेकर किसी तरह से कोई बात नहीं की गई है। कुछ पर्यटकों के पास फोन जरूर आया था। लेकिन, बिलासपुर जिला प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की है और न ही उनका हाल जानने का प्रयास किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.