ट्रक ने पत्नी को कुचला, पति को 1KM तक घसीटा:बोनट में फंसी रही लाश

Updated on 30-07-2025 12:53 PM

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार शख्स को एक किलोमीटर तक घसीटते ले गया। शख्स की लाश ट्रक के सामने हिस्से में फंसी रही। मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम लल्लू सिंह (36) और निशा सिंह (30) है, जो रामानुजगंज के चाकी गांव के रहने वाले थे। दोनों शादी में शामिल होने गए थे, वहां से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 29 जुलाई की शाम 5 बजे के करीब बाइक सवार पति-पत्नी बलरामपुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग से अपने गांव चाकी लौट रहे थे। रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के पास पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद निशा सिंह बाइक से दूर जाकर गिरी, जबकि लल्लू सिंह ट्रक के बोनट में ही फंस गया। ड्राइवर ने पति-पत्नी को बचाने के लिए ट्रक को नहीं रोका। लल्लू सिंह को ट्रक से 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया। गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने की वजह से लल्लू सिंह की मौत हो गई।

गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से महिला की भी मौत

वहीं हादसे के बाद राहगीर एम्बुलेंस की मदद से निशा सिंह को रामानुजगंज अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन निशा ने भी गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने की वजह से रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले इसी ट्रक ने मेघुली गांव में शिक्षक कपिल देव सिंह को भी टक्कर मारी थी। उन्हें गंभीर हालत में रामानुजगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त मौजूद चश्मदीद ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे यह हादसा हुआ है।

आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया

वहीं मामले में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.