लोहे का एंगल लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

Updated on 02-12-2024 12:58 PM

कोरबा। लैलूंगा मुख्य मार्ग के रेन्चुआ घाट के समीप में लोहे का एंगल लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक संख्या सीजी 04जीई 6894 रायगढ़ से लोहे का एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा था। इसी क्रम में रेन्चुआ घाटी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गया और ट्रक में लदा सारा एंगल केबिन को फाड़ते हुए चालक के आर-पार हो गया।

वाहन का अगला हिस्सा केबिन लोहे का एंगल से पूरी तरह दब गया। जिससे चालक सतेंद्र पांडेय 48 की मौके पर मौत हो गई। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कोतबा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर केबिन में फंसे चालक के शव को निकलवाया।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर ट्रक के एंगल के नीचे दब गया जिससे उसकी एंगल से लगी चोट से मौत हो गई। ड्राइवर का शव निकालने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.