ट्रक झोपड़ी पर पलटा, परिवार के 8 लोगों की मौत:सिर्फ एक बच्ची बची, ट्रक में रेत भरी थी

Updated on 12-06-2024 12:20 PM

हरदोई में बालू से भरा ट्रक झोपड़ी पर पलट गया। घर के बाहर सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अब परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है।

मरने वालों में पति-पत्नी, 4 बच्चे, दामाद और नातिन शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा शहर से 50 किलोमीटर दूर कानपुर हाईवे पर बुधवार रात 1.30 बजे मल्लावां चुंगी के पास हुआ।

मरने वालों की पहचान अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा (42), 3 बच्चे- सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्ध (4), और दामाद करन (25), उनकी पत्नी हीरो (22) और बेटी कोमल (5) के रूप में हुई।

JCB से ट्रक को हटवाया गया
मल्लावां कस्बे में कानपुर-हरदोई मार्ग पर लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- रात में हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। हम लोग दौड़कर अवधेश के घर पहुंचे।

देखा तो पूरा परिवार ट्रक के नीचे दबा था। एक बच्ची घायल पड़ी थी। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने JCB बुलवाई। इसके बाद ट्रक को सीधा किया गया। बालू को हटवाया गया।

बच्ची अस्पताल में भर्ती, पैर में आई चोट
घायल बच्ची बिट्टू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में बच्ची के पैर में चोट आई है। वह सदमे में है उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही।

ऐसे बची बच्ची की जान
ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार ने 2 छोटी-छोटी झोपड़ी बना रखी थी। हादसे के वक्त कुछ लोग घर के बाहर, तो कुछ झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। मासूम बच्ची अपनी नानी के साथ दूसरी झोपड़ी में सो रही थी। रात में गर्मी बहुत थी, तो नानी घर के बाहर आकर सो गई। इस वजह से बच्ची की जान बच गई।

बालू के नीचे दब गई थी पूरी झोपड़ी
पड़ोसी ने बताया कि हम लोग नट जाति के हैं। ऐसे ही सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। जब मैं पहुंचा तो झोपड़ी बालू से ढकी थी। आस-पास के लोग भी जुट गए थे। हम लोगों को समझ नहीं आया कि कैसे इन लोगों को बाहर निकालें। तब तक पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई, पहले ट्रक हटवाया। फिर बालू को जेसीबी से हटवाया। एक-एक कर 8 शव निकले। हादसे में अवधेश का पूरा परिवार खत्म हो गया।

4 दिन पहले परिवार के साथ आया था दामाद
पड़ोस के रहने वाले अनुराग ने बताया- अवधेश का दामाद करन पत्नी और बेटी के साथ 4 दिन पहले ससुराल आया था। सभी अक्सर यहां आते रहते थे। इस बार ज्यादा रुक गए थे। कल रात सब बाहर बैठे थे। तब हमने इन लोगों से बात भी की थी तो करन ने मुझसे हाल-चाल भी पूछा था। सब बहुत खुश थे।

कानपुर से हरदोई जा रहा था ट्रक
डीएम मंगला प्रसाद ने बताया कि ट्रक कानपुर से सफेद बालू लादकर हरदोई जा रहा था। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक को JCB से खींचकर कोतवाली मल्लावां लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटना पर सीएम योगी ने प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। साथ ही घायल बच्ची के समुचित इलाज करवाने को कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.