कनाडा के चुनाव में ट्रूडो की पार्टी को ही बढ़त:पर बहुमत मिलना मुश्किल; खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह अपनी सीट हारे, इस्तीफा दिया

Updated on 29-04-2025 01:11 PM

कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बने रहेंगे। कनाडा में सोमवार को हुए आम चुनावों में पार्टी की जीत हो गई है, हालांकि नेशनल ब्रॉडकास्टर CBC के मुताबिक, पार्टी बहुमत हासिल करने से रह जाएगी।

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के प्रमुख जगमीत सिंह जिन्हें खालिस्तान समर्थक नेता माना जाता है, वे अपनी सीट नहीं बचा सके। वे ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नाबी सेंट्रल सीट पर लिबरल उम्मीदवार वेड चांग से हार गए। सिंह को लगभग 27% वोट मिले, जबकि चांग को 40% से ज्यादा वोट मिले।

जगमीत ने अपनी सीट न बचा पाने के बाद इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी को भी वोटों में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। पार्टी नेशनल पार्टी का स्टेटस भी खो सकती है, क्योंकि नेशनल पार्टी बने रहने के लिए कम से कम 12 सीटें जीतना जरूरी होता है।

यह चुनाव ऐसे वक्त पर हुए हैं जब कनाडा अपने पड़ोसी अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर में उलझा हुआ है। इस चुनाव का आधिकारिक रिजल्ट 30 अप्रैल या 1 मई को आएगा।

कार्नी बोले- ट्रम्प हमें तोड़ना चाहते हैं, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे

चुनाव के रुझानों में जीत की संभावना के बाद कार्नी ने पार्टी नेताओं और समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं महीनों से चेतावनी देता आ रहा हूं, अमेरिका हमारी जमीन, हमारे संसाधन, हमारा पानी, हमारा देश चाहता है। राष्ट्रपति ट्रम्प हमें तोड़ना चाहते हैं ताकि वे हम पर कब्जा कर सकें। लेकिन, ऐसा कभी नहीं होगा, बिल्कुल भी नहीं होगा।

कार्नी ने आगे कहा कि जब मैं राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बैठकर बातचीत करूंगा, तो उसमें दोनों देशों के बीच भविष्य के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों पर चर्चा होगी। और ये बातचीत मैं इस पूरी जानकारी के साथ करूंगा कि हमारे पास अपने देश को समृद्ध और विकसित करने के लिए कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।

कार्नी ने कनाडाई नागरिकों को चेताया-

QuoteImage

आने वाला रास्ता कठिन हो सकता है और उसमें कुछ बलिदानों की आवश्यकता भी पड़ सकती है। हम कनाडा के लिए सबसे अच्छा सौदा पाने के लिए अपनी पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.