ट्रंप ने दिए भारत के साथ ट्रेड डील के संकेत, शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

Updated on 22-01-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर पॉजिटिव संकेत दिए हैं। इससे शेयर मार्केट में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक तेजी आई जबकि निफ्टी भी 250 अंक से अधिक चढ़ गया। सुबह 9.38 पर सेंसेक्स 831.97 अंक यानी 1.02% तेजी के साथ 82,741.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 250.50 अंक यानी 1% तेजी के साथ 25,408 अंक पर था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी आई है। ईटरनल, एशियन पेंट्स, एसबीआई, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक और इन्फोसिस में 0.5 फीसदी से छह फीसदी तक तेजी आई। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी में गिरावट आई है।

ब्रॉडर मार्केट का हाल

ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.4 फीसदी तेजी आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक में दो फीसदी और निफ्टी ऑटो तथा बैंक में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.9 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.8 फीसदी तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.