ट्रम्प बोले-गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम गल्फ ऑफ अमेरिका करेंगे:कहा- यह नाम ज्यादा सुंदर

Updated on 09-01-2025 02:38 PM

अमेरिका में 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा वे ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका रखेंगे’। मार ट्रम्प ने कहा कि यह नाम ज्यादा ‘सुंदर’ लगता है और यही नाम रखना सही भी है।

ट्रम्प ने कहा कि इस इलाके में अमेरिका की ज्यादा मौजूदगी है। अमेरिका इस इलाके में सबसे ज्यादा एक्टिविटी करता है इसलिए ये जगह अमेरिका की है। ट्रम्प ने कहा कि बहुत जल्दी ही किसी तारीख को गल्फ का नाम बदलने की घोषणा की जाएगी।

हालांकि ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि वे गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम कैसे बदलेंगे। गल्फ ऑफ मैक्सिको को अक्सर अमेरिका का ‘तीसरा तट’ कहा जाता है, क्योंकि यह अमेरिका के 5 राज्यों से सटी हुई है।

गल्फ ऑफ मैक्सिको को उसका नाम कैसे मिला? 

गल्फ ऑफ मैक्सिको को 400 साल से भी ज्यादा समय से इस नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह नाम अमेरिकी शहर ‘मैक्सिको’ से लिया गया था। हालांकि पहली बार नहीं है जब गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलने की चर्चा हुई है।

साल 2012 में, मिसिसिपी एक रिप्रेजेंटेटिव ने गल्फ ऑफ मैक्सिको के कुछ हिस्सों का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने का विधेयक प्रस्तावित किया था। वह विधेयक बाद में एक समिति को भेजा गया था जो पारित नहीं हो पाया।

क्या ट्रम्प मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदल सकते हैं?

अमेरिका और मैक्सिको दोनों ही इंटरनेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑर्गेनाइजेशन (IHO) के सदस्य हैं। यह एजेंसी दुनिया के सभी समुद्रों, महासागरों का सर्वेक्षण करती है। IHO के पास जगहों के नाम बदलने की भी जिम्मेदारी है। हालांकि सामान्य तौर पर नाम बदलने के लिए दोनों पक्षों की सहमति जरूरी है।

लेकिन ट्रम्प चाहें तो अपने देश में ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ की जगह ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ नाम का चलन शुरू कर सकते हैं।

मंगलवार को ट्रम्प के बयान के बाद जॉर्जिया की रिप्रेजेंटेटिव मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों को गल्फ ऑफ मैक्सिको का नाम बदलने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने का निर्देश देंगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से पूरे देश में नए मैप और प्रशासनिक नीति तैयार करने के लिए लिए धन जुटाया जा सकेगा।

सी ऑफ जापान के नामों पर विवाद 

हालांकि ऐसे भी उदाहरण हैं जहां दो देशों ने एक ही इलाके के अलग-अलग नाम रखे हैं। ‘सी ऑफ जापान’ का नाम के लेकर जापान, चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया में विवाद है। जापान सागर को ये देश अलग-अलग नामों से जानते हैं।

IHO ने ‘सी ऑफ जापान’ नाम 1929 में रखा था। इंटरनेशनल मैप और दस्तावेजों में इसी नाम से जाना जाता है। हालांकि खुद जापान में इसे ‘निहोन काई’, चीन में ‘रिबिन होई’, रूस में ‘यापोन्सकॉय’, उत्तर कोरिया में ‘चोसन टोंगहे’ और दक्षिण कोरिया में ‘डोंगहे’ कहा जाता है।

ओबामा ने पहाड़ की चोटी का नाम बदला था

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक नाम बदलना तब आसान हो सकता है जब कोई लैंडमार्क या वाटरबॉडी किसी देश की सीमा के भीतर हो। साल 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माउंट मैकिन्ले (उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी) का नाम बदलकर ‘डेनाली’ कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.