ट्रम्प बोले- कई देशों ने हमें लूटा, अब हमारी बारी:टैरिफ से अमेरिका को रोज 17.2 हजार करोड़ रुपए मिल रहे

Updated on 09-04-2025 02:10 PM

अमेरिका ने चीन पर 104% टैरिफ लगा दिया है। यह आज यानी 9 अप्रैल से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि अब से अमेरिका पहुंचने वाले चीनी सामान दोगुने दाम से भी ज्यादा कीमत पर बिकेंगे।

ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि टैरिफ की जो कोई भी आलोचना कर रहा है, वह बदमाश और धोखेबाज है। उन्होंने तब नहीं सोचा था जब अमेरिका ने 90 हजार कारखाने खो दिए थे।

ट्रम्प ने कहा कि हम टैरिफ से बहुत सारा पैसा कमा रहे हैं। अमेरिका को हर दिन 2 बिलियन डॉलर (17.2 हजार करोड़ रुपए) ज्यादा मिल रहा है। कई देशों ने हमें हर तरह से लूटा है, अब लूटने की बारी हमारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 तक अमेरिका को हर साल टैरिफ से 100 बिलियन डॉलर की कमाई होती थी।

ट्रम्प बोले- मैं मजदूरों का राष्ट्रपति हूं

ट्रम्प ने कहा- मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं आउटसोर्सर्स (बाहर के देशों में काम कराने वाले) का नहीं, बल्कि मजदूरों का राष्ट्रपति हूं। मैं ऐसा राष्ट्रपति हूं जो वॉल स्ट्रीट के लिए नहीं, बल्कि मेन स्ट्रीट (दुकानें, छोटे बिजनेस चलाने वाले) के लिए खड़ा होता हूं।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि कुछ लोग कहते हैं, टैरिफ से कीमतें बढ़ेंगी। बिल्कुल गलत है। यह एक छोटी सी दवा है। थोड़ा सा दर्द है, जो हमें लंबे समय तक ठीक रखेगी। चीन, यूरोप, सब वे हमारे साथ बात करने आएंगे। वे टैरिफ हटाएंगे, हमारे सामान खरीदेंगे, और यहां फैक्ट्रियां खोलेंगे।

अमेरिकी शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट

ट्रम्प के टैरिफ की घोषणा के बाद से अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट आई है। अमेरिका की टॉप 500 कंपनियों के शेयर बाजार मूल्य में 5.8 ट्रिलियन डॉलर (501 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ है। 1957 में बेंचमार्क इंडेक्स के आने के बाद से यह लगातार चार दिनों की सबसे बड़ी गिरावट है।

ट्रम्प ने फरवरी में चीन पर 10% टैरिफ लगाया था। इसके बाद उन्होंने मार्च में फिर से 10% टैरिफ लगा दिया। इस महीने की शुरुआत में ट्रम्प ने चीन पर 34% और टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका पर भी 34% टैरिफ लगा दिया था।

ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि अगर चीन ने अमेरिका पर लगाया गया 34% टैरिफ वापस नहीं लिया तो उसे मार्च में लगाए 20% और 2 अप्रैल को लगाए गए 34% टैरिफ के साथ बुधवार से 50% एक्स्ट्रा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद ट्रम्प ने चीन पर 50% ज्यादा टैरिफ लगा दिया, जो बढ़कर कुल 104% हो गया है।

चीन ने कहा था- हम ट्रेड वॉर के लिए तैयार

ट्रम्प के बयान पर कल चीन ने कहा था कि हमारे ऊपर लगे टैरिफ को और बढ़ाने की धमकी देकर अमेरिका गलती के ऊपर गलती कर रहा है। इस धमकी से अमेरिका का ब्लैकमेलिंग करने वाला रवैया सामने आ रहा है। चीन इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। अगर अमेरिका अपने हिसाब से चलने की जिद करेगा तो चीन भी आखिर तक लड़ेगा।

रविवार को चीन ने दुनिया के लिए साफ संदेश भेजा था- ‘अगर ट्रेड वॉर हुआ, तो चीन पूरी तरह तैयार है- और इससे और मजबूत होकर निकलेगा।' चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपल्स डेली ने रविवार को एक टिप्पणी में लिखा: 'अमेरिकी टैरिफ का असर जरूर होगा, लेकिन आसमान नहीं गिरेगा।'

चीन नई इंडस्ट्री व इनोवेशन बढ़ाने पर जोर दे रहा

चीन के पास अमेरिका के करीब 600 अरब पाउंड (करीब 760 अरब डॉलर) के सरकारी बॉन्ड हैं। मतलब ये कि चीन के पास अमेरिकी इकोनॉमी को प्रभावित करने की बड़ी ताकत है। वहीं, चीन ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

चीन ने 1.9 लाख करोड़ डॉलर का अतिरिक्त लोन इंडस्ट्रियल सेक्टर को दिया है। इससे यहां फैक्ट्रियों का निर्माण और अपग्रेडेशन तेज हुआ। हुआवेई ने शंघाई में 35,000 इंजीनियरों के लिए एक रिसर्च सेंटर खोला है, जो गूगल के कैलिफोर्निया हेडक्वार्टर से 10 गुना बड़ा है। इससे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन कैपेसिटी तेज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.