ट्रंप के अमेरिका में टूट गया 15 साल का रेकॉर्ड, इस साल 655 बड़ी कंपनियां हो चुकी हैं दिवालिया

Updated on 15-11-2025 04:25 PM
नई दिल्लीअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनियाभर के देशों पर अमेरिका में निवेश के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन अमेरिकी कंपनियों की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। अमेरिका में इस साल अब तक 655 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं जो 15 साल में सबसे अधिक है। पिछले साल को छोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 2010 के बाद सबसे बड़ा है। पिछले साल अमेरिका में कुल 687 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुई थीं। माना जा रहा है कि साल खत्म होते-होते यह आंकड़ा 800 के करीब पहुंच सकता है।

अमेरिका में अगस्त में 76, सितंबर में 66 और अक्तूबर में 68 कंपनियां दिवालिया हुई। 2022 से देश में दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या में 100 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इस साल दिवालिया होने वाली सबसे ज्यादा 98 कंपनियां इंस्ट्रियल सेक्टर की हैं। उसके बाद कंज्यूमर डिस्क्रशनरी (80) और हेल्थकेयर (45) का नंबर है। अमेरिका में दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश में सबकुछ ठीक नहीं है।

15 साल का हाल

साल 2010 में अमेरिका में 828 बड़ी कंपनियां बंद हुई थीं। साल 2011 में यह संख्या 634, 2012 में 586, 2013 में 558 और 2014 में 471 रह गई। इसके बाद साल 2015 में 524 कंपनियां दिवालिया हुईं। अगले साल यानी 2016 में यह संख्या 576 पहुंच गई। साल 2017 में 520, साल 2018 में 518, साल 2019 में 589, साल 2020 में 639, साल 2021 में 405, साल 2022 में 372 और साल 2023 में 634 बड़ी कंपनियां दिवालिया हुई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.