फिर फटेगा ट्रंप का टैरिफ बम! इस बार दूसरा तरीका आजमाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, भारत पर क्या असर?

Updated on 16-03-2026 03:35 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को गलत बताते हुए कैंसिल कर दिया था। अब ट्रंप ने कहा है कि उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार है और अब इसे नए तरीके से लगाएंगे।ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रूथ पर अपने इरादों के बारे में बताया। उन्होंने कोर्ट के फैसला पर कहा कि यह फैसला अमेरिका को खरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा सकता है। यह फैसला उन विदेशी देशों और कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो दशकों से अमेरिका का फायदा उठाती रही हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रंप के कुछ टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद ट्रंप प्रशासन अब कानूनी रास्तों से शुल्क फिर लागू करने की कोशिश कर रहा है।

ट्रंप प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया

ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भले ही उनके पुराने टैरिफ मॉडल को रोका हो, लेकिन उनके पास दूसरे रूप में टैरिफ लगाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि वह इस दिशा में काम शुरू भी कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन ने सेक्शन 122 और सेक्शन 301 जैसे वैकल्पिक कानूनी प्रावधानों के तहत नए शुल्क लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं ट्रंप

  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन अब लगभग 1.6 ट्रिलियन डॉलर के अनुमानित टैरिफ रेवेन्यू के नुकसान की भरपाई के लिए नए रास्ते तलाश रहा है।
  • एपी की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस ने पहले इन टैरिफ से मिलने वाली इनकम को बड़े टैक्स कटौती कार्यक्रम की लागत कम करने के साधन के रूप में देखा था।
  • अब प्रशासन ने 16 अर्थव्यवस्थाओं, जिनमें यूरोपीय संघ, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और भारत जैसे नाम शामिल हैं, के खिलाफ जांच शुरू करने की तैयारी की है।
  • इन जांचों में सरकारी सब्सिडी, अधिक औद्योगिक क्षमता और जबरन श्रम से बने सामान जैसे मुद्दों को देखा जाएगा।

आसान नहीं होगी राह

ट्रंप के लिए नए टैरिफ लागू करना इतना आसान नहीं होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक ट्रंप को ऐसा करने के लिए कई तरह की कानूनी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। एपी के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन सेक्शन 301 के तहत नए व्यापारिक जांच ढांचे का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इससे पहले जितनी तेजी और व्यापकता से राजस्व जुटाना संभव होगा या नहीं, इस पर सवाल बने हुए हैं।

भारत पर क्या पड़ेगा असर?

अगर ट्रंप फिर से कोई टैरिफ लगा देते हैं तो भारत समेत दुनिया में इसका असर दिखाई दे सकता है। शेयर बाजार जहां ईरान युद्ध के कारण पहले ही लुढ़क गया है, नए टैरिफ के बाद इसमें और गिरावट आ सकती है। साथ ही भारत के IT सेक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, और टेक्सटाइल एक्सपोर्ट पर भी बड़ा असर पड़ सकता है। रुपये में गिरावट आ सकती है जिससे भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.