महिला की जबरदस्ती Kiss करने की कोशिश, आदित्य बोले- वो स्ट्रॉन्ग थी और मुझे हैंडल करना था

Updated on 22-02-2023 08:42 PM
इन दिनों वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की खूब चर्चा हो रही है। इसमें अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोरदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। लड़कियां तो आदित्य की परफॉर्मेंस पर मर मिटी हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आदित्य भी फैन्स के इस बेशुमार प्यार से बहुत खुश हैं। लेकिन हाल ही जब वह कुछ फैन्स से मिल रहे थे तो एक महिला सेल्फी लेने के बाद उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती नजर आई। यह देख यूजर्स हैरान थे। खुद आदित्य भी शॉक्ड रह गए थे। लेकिन अब इस पर आदित्य रॉय कपूर का रिएक्शन आया है।

Aditya Roy Kapur ने हाल ही 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बात की और बताया कि उस स्थिति को उन्होंने कैसे हैंडल किया। आदित्य ने उस महिला की फीलिंग्स को सही ठहराया।

'इसे गलत नजर से नहीं देखता, ये उनका तरीका था'

आदित्य ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। यह कुछ ऐसा था जिसे मुझे उस समय सही तरीके से संभालना था। वह बहुत स्ट्रॉन्ग थी। इसे उसी तरह से देखें और इस इसलिए मुझे उन्हें हैंडल करना पड़ा। लेकिन मैं इसे समझ सकता हूं। मैं इसे उस नजर से नहीं देखता जहां मैं इसकी आलोचना करूं या इसे गलत कहूं। मैं इसे समझ सकता हूं। यह उनका अपनी फीलिंग्स इजहार करने का तरीका था। शायद वह उसी तरह से एक्सप्रेस करना चाहती थीं। उस पल बस मुझे यही लगा कि मुझे इसे संभालने की जरूरत है। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस घटना की वजह से मेरी नींद उड़ गई या फिर इस बारे में ज्यादा ही सोचा।'

स्क्रीनिंग की घटना, महिला ने पकड़ा और खींचा

यह घटना तब की है जब हाल ही आदित्य रॉय कपूर The Night Manager की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। तब एक फीमेल फैन ने न सिर्फ आदित्य के ज्यादा करीब जाने की कोशिश की, बल्कि सेल्फी के बाद किस करने की गुजारिश करने लगी। वह आदित्य को पकड़कर खींचने लगी, लेकिन एक्टर ने जैसे-तैसे बिना संयम खोए उस स्थिति को संभाला।


'द नाइट मैनेजर' में ये सितारे

बात करें 'द नाइट मैनेजर' की, तो इसमें आदित्य ने शान कपूर नाम का लीड रोल प्ले किया। यह इसी नाम की ब्रिटिश सीरीज का हिंदी रीमेक है। ब्रिटिश सीरीज में नाइट मैनेजर का रोल हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन ने निभाया था। हिंदी वाले 'द नाइट मैनेजर' को संदीप मोदी ने डायरेक्ट किया है। इसमें आदित्य और अनिल कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, रवि बहल और शाश्वत चटर्जी भी नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.