त्सेवांग चुसकित के दागे 5 गोल, चांगला लामोस की टीम ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Updated on 09-01-2025 02:43 PM
लेह: त्सेवांग चुसकित के अद्भुत पांच गोलों ने चांगला लामोस को हमस क्वीन्स पर 6-0 से जीत दिलाई। इसके साथ ही टीम ने आइस हॉकी लीग सीजन 2 के महिला श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। पुरुषों के श्रेणी मेंपुरीग वारियर्स ने अपनी शानदार दौड़ जारी रखते हुए जांस्कर चादर टैमर्स को 4-2 से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। युनाइटेड नुबरा और शिकतन रॉयल्स के बीच एक रोमांचक 2-2 का ड्रॉ रहा। दिन का अंत एक और रोमांचक ड्रॉ के साथ हुआ, जब गत विजेता कांग सिंग्स और हमस वारियर्स 2-2 से बराबरी पर रहे।

युनाइटेड नुबरा और शिकतन रॉयल्स का रोमांचक 2-2 ड्रॉ

आइस हॉकी लीग सीजन 2 के 5वें दिन की शुरुआत युनाइटेड नुबरा और शिकतन रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबले से हुई, जहां दोनों टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में थीं। पहले पीरियड में दोनों टीमों ने बहुत सतर्कता से खेला, जिसके परिणामस्वरूप 20 मिनट का पहला पीरियड गोलरहित रहा। दूसरे पीरियड में नुबरा ने शुरुआत में जोरदार दबाव डाला और तमीम राशिद ने 22वें मिनट में एक शानदार रिस्ट शॉट से टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। शिकतन रॉयल्स ने जल्द ही जवाब दिया, अलताफ हुसैन ने 25वें मिनट में गोल कर बराबरी हासिल की और कप्तान शब्बीर शाह के 34वें मिनट में किए गए गोल से रॉयल्स ने 2-1 की बढ़त बनाई। अंतिम पीरियड में युनाइटेड नुबरा ने जोरदार वापसी की, मुरतजा अली ने 43वें मिनट में शानदार स्नैप शॉट से स्कोर बराबर किया। हालांकि, दोनों टीमों के लिए अंतिम समय में बेतहाशा कोशिशों और सख्त डिफेंस के बाद भी स्कोर वैसा का वैसा रहा। रेफरी ने दोनों टीमों को फाउल खेलने के लिए पेनल्टी दी, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।

पुरीग वारियर्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2 के 5वें दिन का दूसरा मैच एक रोमांचक मुकाबला था, जिसमें पुरीग वारियर्स ने जांस्कर चादर टैमर्स को 4-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में ही पुरीग वारियर्स ने जोरदार शुरुआत की, कंचुक थापा ने सिर्फ 6 मिनट में एक शानदार रिस्ट शॉट से गोल किया। चार मिनट बाद, नदीम सरवर ने 2-0 की बढ़त दिलाई। थापा ने पहले पीरियड के अंतिम क्षणों में एक और गोल कर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे पीरियड में जांस्कर चादर टैमर्स ने जोरदार वापसी की, स्टांजिन लाक्पा के 32वें मिनट में किए गए गोल से उन्होंने स्कोर को 3-1 किया। हालांकि, वे इस अंतर को कम नहीं कर पाए। अंतिम पीरियड में ज्यादा आक्रामक खेल देखने को मिला, जहां नवाज अली ने 44वें मिनट में एक और गोल कर पुरीग वारियर्स को 4-1 की बढ़त दिलाई। टैमर्स ने तुरंत जवाब दिया, स्टांजिन वांगबो ने अगले ही मिनट में गोल कर स्कोर को 4-2 किया। टैमर्स की कड़ी मेहनत के बावजूद, पुरीग वारियर्स ने 4-2 से जीत दर्ज की।

त्सेवांग चुसकित के पांच गोलों ने चांगला लामोस को पहली जीत दिलाई

दिन के पहले महिला मैच में चांगला लामोस ने हुमा क्वीन्स को 6-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो त्सेवांग चुसकित रही, जिन्होंने पांच गोल दागे। चांगला लामोस ने शुरुआत में ही दबाव डालाऔर चुसकित ने 6वें और 15वें मिनट में गोल कर पहले पीरियड को 2-0 से समाप्त किया। दूसरे पीरियड में लामोस ने निरंतर दबाव बनाए रखा, और त्सेवांग यागडोल ने 29वें मिनट में गोल किया, इसके बाद चुसकित ने दो और गोल किए और टीम की बढ़त को 5-0 कर दिया। तीसरे पीरियड में लामोस ने एक रक्षात्मक रणनीति अपनाई और क्वीन्स को गोल करने का मौका नहीं दिया। चुसकित ने अपना पांचवां गोल किया, जिससे स्कोर 6-0 पर पहुंच गया। चांगला लामोस ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की।


गत विजेता कांग सिंग्स ने हुमा वारियर्स के खिलाफ 2-2 ड्रॉ खेला

गत विजेता कांग सिंग्स ने हमस वारियर्स के खिलाफ 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला। मैच की शुरुआत तेजी से हुईऔर कांग सिंग्स के त्सेरिंग अंगचुक ने 5वें मिनट में शानदार रिस्ट शॉट से अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वारियर्स ने 10वें मिनट में ईसा मोहम्मद के गोल से बराबरी हासिल की। दूसरे पीरियड में दोनों टीमों ने डिफेंसिव खेल दिखाया, जिससे कोई गोल नहीं हुआ और स्कोर 1-1 पर रहा। अंतिम पीरियड में वारियर्स के कप्तान वसीम बिलाल ने 46वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। कांग सिंग्स ने कड़ी मेहनत की और स्टांजिन लोटोस के गोल से स्कोर 2-2 कर दिया, जिससे मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.