कंगाल पाकिस्‍तान पर टीटीपी ने किया कब्‍जा तो अगला नंबर भारत का... पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने क्‍यों दी चेतावनी

Updated on 15-02-2023 06:15 PM
इस्‍लामाबाद: महाकंगाल हो चुका पाकिस्‍तान दुनिया से कर्ज की भीख मांग रहा है लेकिन अब उसके दोस्‍त तक किनारा कर चुके हैं। पाकिस्‍तान आईएमएफ से कर्ज मांग रहा है लेकिन अभी तक उसकी मुराद पूरी नहीं हो सकी है। पाकिस्‍तान में महंगाई रेकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुकी है और हजारों की तादाद में कंटेनर देश के बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं। पाकिस्‍तान के पास इतने डॉलर नहीं हैं कि वह इन जरूरी सामानों के लिए भुगतान कर सके। इससे अब पाकिस्‍तान में उद्योग बंद हो रहे हैं और करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने का खतरा पैदा हो गया है। इस बीच पाकिस्‍तानी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि डिफॉल्‍ट की कगार पर खड़ा देश इस्‍लामिक जेहादियों के लिए स्‍वर्ग बन गया है।

पाकिस्‍तानी पत्रकार और इस्‍लामिक कट्टरपंथ पर किताब ल‍िख चुके मोहम्‍मद शेहजाद ने स्‍ट्रैटन्‍यूज ग्‍लोबल से बातचीत में कहा कि पाकिस्‍तान में इस ताजा संकट से कट्टरपंथी इस्‍लामिक पार्टियों को बड़ा फायदा होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि वर्तमान वित्‍तीय संकट से इमरान खान को भी सियासी लाभ मिलने जा रहा है। इससे जिहादी और ज्‍यादा मजबूत हो जाएंगे। यह न केवल पाकिस्‍तान के लिए बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया के लिए बहुत खतरनाक ट्रेंड होने जा रहा है।

पाकिस्‍तान के पास टीटीपी से लड़ने का पैसा नहीं


मोहम्‍मद शेहजाद ने कहा कि वर्तमान संकट बहुत ही गंभीर है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान संकट से टीटीपी आतंकियों को बड़ा फायदा हो रहा है जो पाकिस्‍तानी सेना के खून के प्‍यासे हैं। टीटीपी आतंकी पाकिस्‍तान में वर्तमान शासन व्‍यवस्‍था को उखाड़ फेंक शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। शेहजाद ने कहा कि अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने के बाद टीटीपी आतंकी फिर से पाकिस्‍तान में घुस आए हैं। पाकिस्‍तान सरकार के पास अब इतना पैसा नहीं है कि वह टीटीपी आतंकियों के खिलाफ सैन्‍य कार्रवाई शुरू कर सके। अमेरिका ने पाकिस्‍तान को अकेला छोड़ दिया है।

पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका ने तालिबान को पैदा किया और 20 साल उसी के साथ जंग लड़ी। फिर उसी तालिबान के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया। शेहजाद ने कहा कि जिन तालिबानी आतंक‍ियों से सुपरपावर अमेरिका नहीं लड़ सका और हार गया, हम उससे कैसे जंग लड़ सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस ताजा संकट से पाकिस्‍तान में सक्रिय जिहादियों को सबसे बड़ा फायदा हो रहा है। ये जिहादी दान और चंदा देने के नाम पर लोगों को अपने साथ खड़ा करते हैं। इन जिहादियों या धार्मिक संगठनों ने मुफ्त में लंगर की व्‍यवस्‍था की है जहां संकट में फंसे लोग खाने जा रहे हैं।

'भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए बड़ा खतरा'


शेहजाद ने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार अपनी जनता को रोटी, कपड़ा और मकान मुहैया कराने में फेल हुई है और ये जेहादी उन्‍हें यह सब मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में पाकिस्‍तान में आर्थिक संकट से केवल ज‍िहादियों को फायदा होने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह खतरनाक स्थित‍ि न केवल पाकिस्‍तान के लिए बल्कि भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। अगर टीटीपी पाकिस्‍तान पर कब्‍जा कर लेता है तो उसका अगला निशाना भारत और फिर दुनिया के अन्‍य मुल्‍क होंगे। शेहजाद ने कहा कि मेरा मानना है कि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को पाक‍िस्‍तान की खुलकर मदद करनी चाहिए, नहीं तो यह संकट दुनिया के हर कोने में फैल जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अगर हम दिवालिया होते हैं, हमारे यहां सिविल वॉर होता है तो इसका निश्चित रूप से पूरी दुनिया पर असर होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.