'तुम्बाड़' एक्टर सोहम शाह ने सलमान खान की वजह से पहननी शुरू की थी जींस, सुनाया शाहरुख खान गैंग का मजेदार किस्सा

Updated on 04-10-2024 01:16 PM
'तुम्बाड़' के एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने जींस को लेकर सलमान खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। सोहम शाह ने हाल ही अपनी 6 साल पुरानी फिल्म 'तुम्बाड़' को थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया, जिसने बंपर कमाई की है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोहम शाह ने शाहरुख को एक्टिंग के लिए अपनी प्रेरणा बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने जींस सिर्फ सलमान खान की वजह से पहननी शुरू की थी। उन्होंने इसका मजेदार किस्सा सुनाया।

Sohum Shah ने 'पिंकविला' के साथ बातचीत में कहा, 'मैंने मेरी जिंदगी में डेनिम पैंट पहनी थी सलमान खान साहब जी की वजह से। हमारे घर में 2-3 जोड़ी कपड़े मिला करते थे, जो दर्जी सिलते हैं। डेनिम नई चीज हुआ करती थी।'

सोहम शाह ने सुनाया शाहरुख और सलमान गैंग का किस्सा

सोहम शाह ने आगे कहा, 'गैंग हुआ करते थे कॉलेज में, शाहरुख खान गैंग और सलमान खान गैंग। सलमान खान को मैंने देखा था...लाइट ब्लू डेनिम और डार्क ब्लू डेनिम का शर्ट। तो मेरा भाई जयपुर गया, तो मैंने उसको कहा था कि मेरे लिए डेनिम की जींस लेके आना। तो पहली बार डेनिम मैंने सलमान खान की वजह से पहनी थी।'

'तुम्बाड़' का सीक्वल अनाउंस

सोहम शाह ने हाल ही 'तुम्बाड़' का सीक्वल अनाउंस किया था, और साथ में एक वीडियो शेयर किया था। एक्टर ने कहा था कि दूसरे पार्ट में लालच को और गहराई से दिखाया जाएगा। पहला पार्ट साल 2018 में आया था, और इसे अनिल बर्वे ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अब वह सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.