तुनिषा ने मौत से 3 दिन पहले मां वनीता को भेजा था आखिरी वॉइस नोट, सामने आई व्हाट्सएप चैट

Updated on 08-01-2023 07:49 PM
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शहजादी मरियम उर्फ तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 24 दिसंबर 2022 को उन्होंने शो के सेट पर बने मेकअप रूम में कथित तौर पर सुसाइ़ड कर लिया। उनको गुजरे दो हफ्ते का दिन बीत चुका है लेकिन अभी भी इस केस की छानबीन चल रही है। पुलिस मौत की असल वजह तलाश रही है। उधर, एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा अलग-अलग राज से पर्दा उठा रही हैं। उन्होंने पहले शीजान खान पर कई आरोप लगाए थे। अब उन्होंने एक ऐसा वॉइस नोट सुनाया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वनीता शर्मा (Vanita Sharma) ने पवन शर्मा और वकील के साथ मिलकर पहले एक प्रेस कॉन्फेंस की थी। इसमें उन्होंने कई आरोप लगाए थे और दावे भी किए थे। अब उन्होंने आज तक के स्टूडियो में भी तुनिषा शर्मा और शीजान (Sheezan Khan) को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं। साथ ही एक वॉइस नोट सुनाया। एक व्हाट्सएप चैट दिखाई, जिसमें मौत के 3 दिन पहले एक्ट्रेस ने मां को वॉइस नोट भेजा था। इस चैट में तुनिषा और वनीता के बीच कुछ बातचीत है और कुछ तस्वीरों के साथ एक वॉइसनोट है।

तुनिषा शर्मा ने मां वनीता को क्या मैसेज भेजा था?

तुनिषा शर्मा (Tunusha Sharma) का नंबर मां वनीता ने माय लाइफलाइन के नाम से सेव कर रखा है। इसमें 21 दिसंबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर एक्ट्रेस ने मैसेज भेजा- आई लव यू। थैंक यू मामा। फिर मां ने 1 बजकर 7 मिनट पर जवाब दिया- आई लव यू टू। निकल गई? कहां है? इस पर तुनिषा का कोई जवाब तो नहीं आया लेकिन मैसेज सीन हो गया था। ब्लू टिक हो गया था। फिर उसी दिन की सुबह वनीता शर्मा ने चार फोटोज भेजीं। उसमें वह छोटे-से एक कुत्ते को गोद में उठाए दिखाई दे रही थीं। जिसको देखने के बाद तुनिषा बहुत खुश हो गई थीं।

तुनिषा शर्मा का आखिरी वॉइस नोट

तुनिषा ने फौरन वॉइस नोट भेजा और मां से कहा- 'मम्मा मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं आपके कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं मम्मा। मम्मा आई लव यू। आप जो मेरे लिए कर देते हो ना कभी-कभी... मम्मा मैं बहुत प्यार करता हूं आपसे। थैंक यू मेरी जान। मैं जल्दी-जल्दी घर आऊंगा फिर मैं आपके साथ निन्नी करूंगा। ठीक है। ओके।' वनीता शर्मा ने चैनल को बताया कि उन्होंने पेट डॉगी तो गोद में उठाया था और जैसे ही वो फोटो क्लिककरके तुनिषा को भेजी, वह खुशी के मारे झूम उठी थी।

शीजान खान की मां क तुनिषा शर्मा का मैसेज

बता दें कि इसके पहले शीजान खान की मां ने भी एक वॉइस नोट और व्हाट्सएप चैट दिखाई थी। प्रेस कॉन्फेंस में शफक नाज ने मीडिया को जो आडियो सुनाया था, उसमें तुनिषा ने शीजान की मां कहशां से कहा था- आप मेरे लिए बहुत मायने रखते हो अम्मा। बहुत ज्यादा। आप जानते भी नहीं हो। इसलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है। इसलिए मेरे जहन में जो भी होता मैं आपको बताऊंगी। लेकिन पता नहीं, पता नहीं मुझे खुद क्या हो रहा है, पता नहीं।'

कहशां से तुनिषा शर्मा की आखिरी बातचीत

वहीं चैट में तुनिषा ने मौत के 73 दिन पहले कहकशां से कहा था- जब मेरे साथ कोई नहीं खड़ा मुझे पता है आप या आपी हमेशा खड़े रहोगे। बहुत प्यार करती हूं आप दोनों से। फिकर न करें सब ठीक होगा। मैं यही हूं आपके पास। इसके जवाब में शीजान की मां ने लिखा, 'तुम हमेशा खुश रहो बेटा, तुम्हारी सेहत सही रहे बस अमीन।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.