आज होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार:बॉडी को हॉस्पिटल से घर ले जाया गया, 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर की थी खुदकुशी

Updated on 27-12-2022 06:35 PM

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के 3 दिन बाद आज दोपहर तीन बजे मीरा रोड के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी फैमिली के लोग चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तुनिषा की आत्मत्या पर पुलिस का कहना है कि तुनिषा डिप्रेशन की दवा नहीं ले रही थीं।

तुनिषा की मां की हालत के बारे में बात करते हुए, तुनिषा के चाचा ने कहा, 'वो बहुत बुरी स्थिति में है, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। जो होगा, 28 तारीख के बाद होगा, पुलिस जांच कर रही है।' तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव के मुताबिक तुनिषा और शीजान का लव अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेक हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी।

अब जानते हैं तुनिषा ने कहां फांसी लगाई?
तुनिषा ने शनिवार को एलबम की शूट के दौरान सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। यह मेकअप रूम शीजान खान का ही था। एक्ट्रेस की मौत के बाद शीजान ने कहा था कि जब वो शूट से वापस लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। जब गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। तुनिषा बेसुध हालत में मिली। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब तक क्या हुआ, 5 पॉइंट्स में समझें

  • तुनिषा ने शनिवार को फांसी लगाई थी। एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
  • तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में रविवार को शीजान मोहम्मद खान को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
  • मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा और शीजान का अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी।
  • तुनिषा शर्मा का रविवार तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी हुई और विसरा सुरक्षित रख लिया गया।
  • सोमवार को पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ में शीजान खान ने उम्र और धर्म की वजह से तुनिषा के साथ ब्रेकअप की बात मानी। आरोपी ने बताया कि श्रद्धा मर्डर केस भी उनका रिश्ता टूटने की वजह थी। शीजान का कहना है कि उस समय देश में चल रहे माहौल से वह परेशान था। शीजान ने बताया, 'तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया था। तुनिषा की मां को उसका खास ध्यान रखने के लिए कहा था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.