आधी रात गांव में दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात:कोरबा में फसल को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में डर का माहौल

Updated on 03-08-2024 12:31 PM

छत्तीसगढ़ के वन मंडल कोरबा के छातापाठ में एक दंतैल हाथी जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने बाड़ी लगाई गई सब्जी की फसल को चौपट कर दिया। हाथियों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीण परेशान है।

करतला फॉरेस्ट रेंज में दंतैल हाथी लगभग 7- 8 दिन से विचरण कर रहा है। वह किसी की बाड़ी, किसी के अनाज तो किसी की झोपड़ी को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरुवार की रात दंतैल छातापाठ में पहुच गया। किसान दया राम पटेल ने बताया की रात को 2 बजे के आस पास हाथी विचरण करते हुए उनकी बाड़ी में आया। बाड़ी में लगी केले,गन्ने और सब्जियों की फसल को बर्बाद कर दिया।

एक सप्ताह से इस क्षेत्र में घूम रहा हाथी

किसान ने बताया कि हाथी पिछले एक सप्ताह से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जन दर्शन में भी शिकायत की गई है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। आसपास के कई गांव के लोग इस हाथी से परेशान है।

गांव में बिजली नहीं रहती

दयाराम ने यह भी बताया कि गांव में कई बार बिजली नहीं रहती, जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अचानक अगर हाथी से सामना हो जाए तो उसका क्या होगा? इसकी शिकायत भी बिजली विभाग से भी की गई है।

नुकसान का किया गया आकलन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और मौके का जायजा लेने के साथ इसकी फोटोग्राफी कराई। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के साथ प्रभावित पक्ष को सरकार के नियम के अंतर्गत मुआवजा का भुगतान किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.