तुषार कपूर बना सकते हैं लक्ष्‍मी बॉम्‍ब का दूसरा पार्ट:बोले- सैटेलाइट चैनलों पर अच्‍छा रिस्पॉन्स मिला था तो उसका पार्ट टू मुमकिन है

Updated on 02-12-2022 07:08 PM

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने कोविड के समय बतौर प्रोड्यूसर अपनी इनिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने पहले अक्षय कुमार को मेन लीड में रखकर 'लक्ष्‍मी बॉम्‍ब' प्रोड्यूस की थी। इसके बाद अब वो खुद बतौर इंस्‍पेक्‍टर 'मारीच' लेकर आए हैं। इसमें वो एक सीरियल किलर की तलाश कर रहे हैं, जो इंस्‍पेक्‍टर के रोल में हैं। हाल ही में तुषार ने इस बारे में दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। पेश हैं उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश:-

यहां 'खाकी' के सालों बाद पहली बार बतौर कॉप नजर आएंगे?

जी हां, 19 सालों बाद मैं फिर से एक कॉप का रोल निभा रहा हूं। उसमें मैं अलग तरह का कॉप था, जिसका नाम अश्‍वि‍न गुप्‍ते था। अश्‍वि‍न एक ऐसा पुलिस ऑफिसर था, जिसने पुलिस फोर्स को जॉइन ही किया है। उसमें मैं एकदम ड्राई ऑनेस्‍ट सा था। किताबी नियमों को फॉलो करने वाला। ऑन ड्युटी हंसी मजाक भी उसे पसंद नहीं था। यहां मारीच में मैं एक सीनि‍यर ऑफिसर राजीव दीक्षित के रोल में हूं।

थ्र‍िलर फिल्‍में बाकी फिल्‍मों के मुकाबले कैसे फिल्‍माई जाती हैं?

अमूमन इस जॉनर की फिल्‍में एक स्‍ट्रेच में स्‍टार्ट टु फिनिश फिल्‍माई जाती हैं। इसके ज्‍यादातर सीन रात में शूट किए जाते हैं। ये मेरी पहली थ्रिलर फिल्‍म है। इससे पहले मैंने 'कुछ तो है' में काम किया था, मगर वो हॉरर जॉनर के स्‍पेस में थी। वो कैंपस हॉरर था। 'मारीच' तो डार्क मर्डर मिस्‍ट्री है। इसमें मैं प्रोड्यूसर भी हूं तो इस फिल्‍म पर मेरी दो भूमिकाएं चल रही थीं। इसमें नसीर साहब भी हैं। उनके साथ मेरे बड़े इंटेंस सीन थे। हालांकि कुछ एक्‍शन सीन्स हमने बरसात में फिल्‍माने थे।

नसीर साहब को लेकर धारणा है कि वो रिजर्व रहते हैं। सामने वाले से इंटेलिजेंस चाहते हैं?

ऐसा नहीं है। को-स्‍टार्स के साथ वो अपने एक्सपीरियंस और नॉलेज का बैगेज लेकर तो नहीं चलते। बेशक वो टिपिकल फिल्‍मी इंसानों की तरह बिहेव नहीं करते हैं। सेट पर हम कोविड की बातें करते थे। खुशकिस्मत हूं, जो यहां नसीर साहब और 'खाकी' में बच्‍चन साहब के साथ काम कर सका। मैं 'मारीच' के रोल के लिए कई असल पुलिस अफसरों से भी मिला। बाकी हमने हर कलाकार के साथ वर्कशॉप भी किया।

निर्माता के नाते कभी आपने पिता जितेंद्र की फिल्‍मों की रीमेक करेंगे?

पहले जरूर बहुत सोचा करता था कि उनकी फिल्म 'कारवां' की रीमेक करूंगा। पर बाद में समझ में आया कि वो सब चाहे कितना भी अच्‍छा करूंगा, वो लोगों को थोड़ा कम ही लगेगा, क्‍योंकि उन फिल्‍मों को उन्‍होंने अलग ही स्‍टाइल में किया है। वो सब बड़ी हीरो सेंट्रिक फिल्‍में हुआ करती थीं। तो मैं उनकी वैसी सफल फिल्‍मों की रीमेक करना चाहूंगा, जो हिट रही हैं, मगर कारवां और फर्ज जितनी पॉपुलर नहीं।

गोलमाल की अगली सीरीज कब आएगी?

ये तो रोहित शेट्टी ही बता सकेंगे। ये उनकी फ्रेंचाइजी है। बेशक वो बनेगी तो जरूर। रोहित ऐसे मेकर हैं, जिन्‍हें पब्लिक की पल्‍स पता होती है। मुझे उसमें सारे किरदार बहुत पसंद हैं। पर अगर मौका मिलता है तो जो संजय मिश्रा जी का किरदार है, उसे जरूर करना चाहूंगा। वो फिल्‍म में फन को बहुत नॉर्मल तरीके से लाते हैं।

लक्ष्‍मी बॉम्‍ब को फ्रेंचाइजी बनाएंगे?

मैंने उस बारे में अभी सोचा नहीं है। वैसे भी आज तक OTT पर‍ रिलीज हुई फिल्‍मों का पार्ट टू तो नहीं ही बना है। ऐसा ट्रेंड अभी तक नहीं शुरू हुआ है, मगर ये सैटेलाइट पर काफी चली थी, तो मुमकिन है कि लक्ष्‍मी बॉम्‍ब का अगला पार्ट बनेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.